घर पर इस तरह बेहद आसान तरीके से बनाएं बिस्कुट

homemade biscuit
मिताली जैन । May 5 2020 11:33AM

बिस्कुट बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में नमक डालकर अच्छी तरह फैलाएं। अब कुकर को ढककर कम से कम दस मिनट के लिए गर्म करें। इसके बाद एक परात लेकर उसमें एक कटोरी मैदा डालें। साथ ही इसमें आधी कटोरी बेसन, सूजी व चीनी का पाउडर डालकर हाथों की मदद से मिक्स करें।

अधिकतर घरों में लोग चाय−नाश्ते में बिस्कुट खाना पसंद करते हैं। लेकिन मार्केट से बार−बार बिस्कुट लाना काफी महंगा पड़ता है। साथ ही मार्केट में मिलने वाले बिस्कुट की क्वालिटी पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता। ऐसे में आप घर पर ही बिस्कुट बना सकते हैं। वैसे तो मार्केट में कई तरह के बिस्कुट मिलते हैं, लेकिन नानखटाई हर किसी को पसंद आती है। इसलिए आज हम आपको घर पर ऐसे बिस्कुट बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं, जो बिल्कुल नानखटाई जैसे ही कुरकुरे व टेस्टी लगते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं−

इसे भी पढ़ें: बिना तेल के सूजी से बनाएं ये हेल्दी और टेस्टी नाश्ता, हर कोई मांग-मांगकर खाएगा

सामग्री−

नमक

एक कटोरी मैदा 

ढाई चम्मच सूजी

आधी कटोरी बेसन

आधी कटोरी चीनी का पाउडर

इलायची पाउडर 

आधा चम्मच नमक

आधी कटोरी घी 

इसे भी पढ़ें: घर पर कुछ इस तरह बनाएं ठंडा−ठंडा ड्राईफ्रूट मिल्कशेक

विधि−

बिस्कुट बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में नमक डालकर अच्छी तरह फैलाएं। अब कुकर को ढककर कम से कम दस मिनट के लिए गर्म करें। इसके बाद एक परात लेकर उसमें एक कटोरी मैदा डालें। साथ ही इसमें आधी कटोरी बेसन, सूजी व चीनी का पाउडर डालकर हाथों की मदद से मिक्स करें। इसके बाद आप इसमें इलायची पाउडर, आधा छोटा चम्मच नमक डालें। इसके बाद धीरे−धीरे घी डालकर हाथों से मिक्स करते जाएं। इसमें पानी बिल्कुल भी मिक्स ना करें। अब आप इडली का स्टैंड लें और उसमें घी की मदद से चिकना कर लें। 

इसके बाद आप तैयार आटे की छोटी−छोटी लोई बनाएं। इसके बाद उसे हाथों की मदद से गोल करते हुए एक−एक इडली के खांचे में एक−एक बिस्कुट रखें। उसके उपर आप बारीक कटा पिस्ता लगाएं। इसी तरह सभी इडली के खांचे में बिस्कुट रखें। अब इस सांचे को कूकर में रखें। अब मीडियम फ्लेम करके 15 मिनट के लिए पकाएं। करीबन 15 मिनट के बाद गैस बंद करें और इडली के सांचे को बाहर निकालें। इसके बाद इसे करीबन एक−दो घंटे के लिए ठंडा होने दें। गरम बिस्कुट को ना छुएं। इससे यह टूट सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: केले और चॉकलेट की मदद से बनाएं यह डिलिशियस आइसक्रीम

जब यह ठंडा हो जाए तो आप इसे चाकू की मदद से सांचे से निकाल लें। आपके होममेड बिस्कुट तैयार है। 

अगर आप इन बिस्कुट को जल्दी बनाना चाहते हैं तो आप इसे माइक्रोवेव में भी तैयार कर सकते हैं। बस आप सभी बिस्कुट को एक माइक्रोवेव सेफ प्लेट में रखें और फिर उसे पकने के लिए माइक्रोवेव में रखें। यह दो से तीन मिनट में बनकर तैयार हो जाते हैं। इसके बाद आप इसे बाहर निकालकर पहले ठंडा होने दें।

मिताली जैन

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़