Winter में घर पर बनाएं पौष्टिक Methi Ladoo, गुड़ और भुने मेवे से खत्म होगी कड़वाहट

Methi Ladoo Recipe
AI-Generated

सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए मेथी के लड्डू बेहद फायदेमंद होते हैं। मेथी पाउडर को गुनगुने दूध में भिगोने और धीमी आंच पर भूनने से इसकी कड़वाहट खत्म हो जाती है। इसके बाद भुने आटे, गोंद, मेवों और पिघले गुड़ को मिलाकर नरम लड्डू बनाएं, जिन्हें महीने भर स्टोर किया जा सकता है।

सर्दियों के मौसम में सेहत का ख्याल बेहद जरुरी होता है। अगर आप भी ठंड के मौसम में सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो मेथी के लड्डू सबसे फायदेमंद माने जाते हैं। विंटर सीजन में लोग सबसे ज्यादा गुड़ व मूंगफली का सेवन करते हैं। इस बार आप अपने घर पर मेथी लड्डू बनाएंगे, तो यह स्वाद के साथ ही काफी हेल्दी है।

लेकिन, मेथी लड्डू खाने से हर कोई कतरता है। क्योंकि यह स्वाद में काफी कड़वे होते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आप बेफ्रिक हो जाए। इस लेख में हम आपको एक ऐसी ईजी रेसिपी बताने जा रहे है, जिससे मेथी की कड़वाहट पूरी तरह से दूर हो जाएगा और लड्डू इतने नरम बनेंगे कि मुंह में रखते ही घुल जाएगा। आइए आपको मेथी के लड्डूओं की रेसिपी बताते हैं।

मेथी के लड्डू बनाने की सामग्री

मेथी दाना- 1/2 कप (लगभग 75-80 ग्राम)
गेहूं का आटा-1.5 कप
गुड़ (कद्दूकस या बारीक कटा हुआ)- 1.5 कप
देसी -3/4 से 1 कप (जरूरत के अनुसार)
गोंद- 1/4 कप
बादाम (बारीक कटे या दरदरे पिसे)- 1/4 कप
काजू (बारीक कटे या दरदरे पिसे)- 1/4 कप
अखरोट या पिस्ता (ऑप्शनल)- 2-3 बड़े चम्मच
खरबूजे के बीज / मगज- 2 बड़े चम्मच
सोंठ पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच
दूध (मेथी भिगोने के लिए)-1/2 कप (गुनगुना)

मेथी कड़वाहट कम करने के लिए ये खास टिप्स

- सबसे पहले बारीक पिसे मेथी पाउडर को 1/2 कप गुनगुने दूध या 2-3 बड़े चम्मच घी में 30-45 मिनट भिगोकर रखने से उसकी तीखी कड़वाहट काफी कम हो जाती है और लड्डू नरम बनते हैं।

- मेथी और आटे को कभी भी तेज आंच पर न भूनें। धीमी आंच पर धीरे-धीरे भूनने से सोंधापन आता है और कड़वाहट खत्म हो जाती है।

- गुड़ की प्राकृतिक मिठास और भुने हुए सूखे मेवे मेथी के स्वाद को संतुलित कर सकते हैं।

मेथी के लड्डू बनाने की विधि

- सबसे पहले मेथी दाने का साफ करके मिक्सी में बारीक पीस लें। अब इसमें पाउडर को एक कटोरे में डालें और उसमें 1/2 कप गुनगुना दूध डालकर मिलाएं। अब इसको ढककर 30-40 मिनट के लिए रख दें।

- फिर कड़ाही में 1-2 चम्मच घी गरम करें और थोड़ा-थोड़ा करके गोंद डालें। धीमी आंच पर गोंद के फूलने तक तलें और प्लेट में निकाल लें। ठंडा होने पर इसे कटोरी या बेलन से हल्का दरदरा क्रश कर लें।

- इसके बाद कड़ाही में थोड़ा घी डालकर बादाम, काजू, अखरोट/पिस्ता और मगज को 1-2 मिनट घीमी आंच पर भूनें और अलग निकाल लें।

- फिर कड़ाही में 2-3 बड़े चम्मच घी गरम करें और भीगी हुई मेथी डालें। धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 6-8 मिनट तक भूनें, जब तक कि घी अलग न दिखने लगे और रंग थोड़ा गहरा न हो जाए। इसे एक प्लेट में निकाल लें।

- अब इस कड़ाही में बचा हुआ घी करीब 4-5 बड़े चम्मच डालें और गेहूं का आटा डालकर धीमी आंच पर 10-12 मिनट भूनें। आटे से अच्छी खुशबू आने और हल्का सुनहरा रंग होने पर गैस बंद कर दें।

- फिर एक बड़े बर्तन या परात में भुना हुआ आटा, भुनी हुई मेथी, क्रश किया हुआ गोंद, भुने मेवे, सोंठ पाउडर और इलायची पाउडर मिला लें। फिर इन सभी को अच्छी तरह मिला लें।

- अब एक पैन में 1-2 चम्मच घी और कद्दूकस किया गुड़ मिला लें। धीमी आंच पर गुड़ को पिघलाएं। ध्यान रहे कि कड़क चाशनी नहीं बनानी चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि गुड़ अच्छे से पिघल जाए और हल्के बुलबुल आने लगे।

- फिर 2-3 मिनट बाद गैस बंद कर दें। अगर आप गुड़ को बिना पकाए मिलाना चाहती है, तो आटा-मेथी के हल्के गरम मिश्रण में बारीक कद्दूकस गुड़ डालकर भी मिला सकती हैं। बस मिश्रण बहुत ज्यादा गरम न हो।

- आखिर में पिघले हुए गुड़ को आटे और मेथी वाले मिश्रण में डालें और चम्मच या कलछी से सावधानी से मिला लें। अब इस मिश्रण में हल्का गुनगुना रह जाए, तब हाथों पर हल्का-सा घी लगाकर मनचाहे आकार के लड्डू बांध लें। फिर इसे कांच के डिब्बे में भरकर स्टोर कर लें।

मेथी लड्डू को कैसे स्टोर करें

आप इन लड्डुओं को ठंडे होने के बाद एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख सकते हैं। सामान्य मौसम या सर्दियों में ये 3-4 हफ्तों के तक आराम से रख सकते हैं और न ही यह खराब होते हैं। प्रतिदिन सुबह या नाश्ते के बाद 1 लड्डू गुनगुने दूध के साथ ले सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़