Mogra Plant Care: Mogra Plant में नहीं आ रहे फूल? Gardening Expert के ये Summer Care Tips अपनाएं

Mogra Plant Care
Creative Common License/Wikimedia Commons

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको गार्डनिंग के टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टिप्स की मदद से छत पर मोगरा का पौधा उगाने से लेकर इसमें ढेरों फूल पाने का बेहद आसान तरीका है।

मोगरे के फूलों की महक हर किसी को पसंद होती है। मोगरे की भीनी-भीनी खुशबू पूरे घर और छत को महका देती है। लेकिन गर्मियों में अक्सर लोग नर्सरी से मोगरे का पौधा लाते हैं। वहीं कुछ समय बाद इनमें से फूल आना बंद हो जाते हैं या फिर इसकी कलियां गिर जाती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको गार्डनिंग के टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टिप्स की मदद से छत पर मोगरा का पौधा उगाने से लेकर इसमें ढेरों फूल पाने का बेहद आसान तरीका है।

​पौधा लाने के बाद न करें ये गलतियां

नया पौधा लाने के फौरन बाद इसको शिफ्ट न करें। इसको अपनी छत पर पहले से मौजूद बाकी पौधों के बीच 2 से 3 दिनों के लिए रख दें। इससे पौधा आपकी छत के वातावरण और हवा पानी के साथ अच्छे से तालमेल बिठा लेता है।

मोगरे के पौधे के लिए ऐसा गमला तैयार करें

इस पौधे में ज्यादा से ज्यादा फूल लेने के लिए उसको सही तरीके से और सही न्यूट्रिशन के साथ बड़े गमले में शिफ्ट करना जरूरी है। सबसे पहले गमले के नीचे बने छेद को किसी दीये के टुकड़े या फिर किसी अन्य चीज से ढक दें। अब गमले की तली में सबसे पहले अपनी किचन का सूखा या फिर गीला कचरा जैसे फलों या सब्जियों के छिलके डालें। इसके ऊपर अच्छी उपजाऊ मिट्टी डालकर पौधे को लगा दें। नीचे सब्जियों या फलों का जो वेस्ट है, वह धीरे-धीरे सड़कर ऑर्गेनिक खाद में बदल जाता है। जिससे मोगरे की जड़ों को लगातार जरूरी पोषण मिलता रहता है।

कितने घंटे की धूप है जरूरी

यह पौधा मूल रूप से गर्मियों और धूप को पसंद करने वाला है। इस पौधे को जितनी अच्छी धूप मिलेगी, इसकी ग्रोथ उतनी ही अच्छी होगी। अपनी छत पर मोगरे के गमले को ऐसी जगह पर रखें, जहां उसको रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे की सीधी और अच्छी धूप मिले।

इस पौधे में कैसे दें पानी

पौधे में जरूरत से ज्यादा पानी डालने से इसकी जड़ें सड़ा देता है। खासकर मोगरे के मामले में। इस पौधे में पानी तभी डालना चाहिए, जब गमले की ऊपरी मिट्टी पूरी तरह से सूखी हुई दिखाई दे, तो उंगली से मिट्टी को छूकर नमी को चेक करें और तभी इसको पानी दें।

मोगरा पौधे की पिंचिंग

अगर मोगरे का पौधा सिर्फ एक लंबी डंडी की तरह बढ़ता जा रहा है, तो इसमें फूलों की संख्या कम होगी। अधिक फूल पाने के लिए पौधे का झाड़ीदार होना जरूरी है। इसके लिए समय-समय पर पौधे की नई टहनियों के ऊपरी हिस्से को उंगलियों की सहायता से तोड़ते रहें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़