Fitness Freaks के लिए परफेक्ट स्नैक, स्वाद और सेहत का पावरहाउस है ये Beetroot Paneer कबाब, नोट करें रेसिपी

Beetroot Paneer Kebab
AI Image

हेल्थ और स्वाद से भरपूर बीटरूट पनीर कबाब एक बेहतरीन स्नैक्स विकल्प है, जिसे घर पर मिनटों में तैयार किया जा सकता है। यह आसान रेसिपी प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है जो शरीर को एनर्जी देती है।

आजकल लोग अपनी सेहत के लिए काफी ध्यान दे रहें, जो कि बेहद ही अच्छा है। फिटनेस फ्रीक महिलाएं अक्सर हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए नई-नई डिशेज की रेसिपी की तलाश में रहती हैं। इस लेख में आपके लिए ऐसी ही रेसिपी लेकर आएं जो टेस्ट के साथ ही हेल्दी है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए आप स्नैक्स में बीटरूट पनीर के कबाब बना सकते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है। यदि आप भी अपनी डाइट में कुछ न्यू, टेस्टी और हेल्दी शामिल करना चाहते हैं, तो बीटरूट पनीर कबाब बना सकती हैं, इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। गौरतलब है कि यह बीटरूट और पनीर से बनेगा, तो इसमें ढेर सारा प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और कई जरूरी विटामिन्स से भरपूर होती है। यह शरीर को एनर्जी देता है और पेट भी लंबे समय से भरा रहता है।

बीटरूट पनीर कबाब बनाने के लिए सामग्री

-बीटरूट( ग्रेट किया हुआ)-1 कप

-पनीर (ग्रेट किया हुआ)- 1/2 कप

-ब्रेड क्रंब्स- 1/4 कप

-लहसुन का पेस्ट- 1 टी स्पून

-जीरा पाउडर- 1/2 टी स्पून

-धनिया पाउडर- 1/2 टी स्पून

-लाल मिर्च पाउडर- 1/4 टी स्पून

-नमक- स्वादानुसार

-हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)- 1 से 2

-धनिया पत्तियां (कटी हुई)- 1 से 2 टेबल स्पून

-तेल- सॉते करने के लिए

बीटरूट पनीर कबाब की विधि

- इसके लिए एक बाउल लें और इसमें बीटरूट व पनीर को अच्छे से कद्दूकस कर लें।

  - अब इस बाउल में ब्रेड क्रंब्स, अदरक-लहसुन का पेस्ट, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च और नमक स्वादानुसार डालकर अच्छे से मिला लें।

 - इस मिश्रण को अच्छे से मसलते हुए गूंथ लें, जिससे सारी सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाए। यदि आपको मिश्रण ज्यादा गीला लगे तो थोड़ा और ब्रेड क्रंब्स मिला लें।

 - तैयार हुए इस मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लेकर अपनी पसंद की गोल या टिक्की के आकार के कबाब बना लें और कुछ मिनट के लिए अलग रख दें। इससे कबाब का आकार अच्छी तरह से सेट हो जाएगा।

 - अब आप तवे पर तेल गर्म करें। तेल गरम होने के बाद कबाब को तवे पर रखें और मीडियम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन और कुरकुरा होने तक सेकें। कबाब को टूटने से बचने के लिए बार-बार पलटने से बचें।

 - कबाब अच्छे से क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन हो जाएं, तब उन्हें टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए। 

 - गरमागरम टेस्टी और हेल्दी बीटरूट पनीर कबाब तैयार है, इसे आप हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़