बाजार के केमिकल वाले Spread को कहें Bye, घर पर ट्राई करें ये Viral Recipe

बाज़ार के अनहेल्दी स्प्रेड की जगह घर पर बनाएं 'स्पाइसी घी-बटर स्प्रेड', जो नाश्ते का एक आसान और हेल्दी ऑप्शन है। इस रेसिपी में चिली घी, मक्खन और कुछ मसालों का उपयोग करके एक स्वादिष्ट स्प्रेड तैयार किया जाता है, जिसे टोस्ट से लेकर पास्ता तक में इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको ऑफिस जाने में देर हो रही है, तो नाश्ते के लिए 'स्प्रेड' सबसे आसान ऑप्शन है। आमतौर पर लोग बाज़ार से स्प्रेड खरीदते हैं, जो हेल्दी होने का दावा करने के बावजूद सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। इसलिए, मार्केट से केमिकल वाले स्प्रेड खरीदने के बजाय, इसे घर पर ही बेहद आसान तरीके से बना लें। इसकी शानदार रेसिपी यहाँ दी गई है।
पहला स्टेप: ऐसे तैयार करें 'चिली घी'
सबसे पहले 'चिली घी' बनाने से शुरुआत करें। इसके लिए आपको 2 बड़े चम्मच घी, 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन, 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स और 1 छोटा चम्मच तंदूरी मसाला चाहिए होगा।
बनाने का तरीका: सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखें और उसमें घी डालें। जब घी हल्का गर्म हो जाए, तो एक-एक करके ये सभी चीज़ें उसमें डाल दें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएँ। जब मसाले अच्छी तरह पक जाएँ, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें।
इसे भी पढ़ें: 15 Minute Meal Ideas: ऑफिस वालों के लिए बेस्ट है ये झटपट बनने वाला Spicy Paneer Sandwich
दूसरा स्टेप: स्पाइसी घी-बटर स्प्रेड बनाने की विधि
जब आपका चिली घी पूरी तरह ठंडा हो जाए, तो एक मिक्सर ग्राइंडर लें। अब उसमें 300 ग्राम बिना नमक वाला मक्खन डालें। इसके बाद ग्राइंडर में तैयार किया हुआ चिली घी और साथ में 1 छोटा चम्मच काली मिर्च, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, 1 छोटा चम्मच दही, 1 छोटा चम्मच नमक, 2 सूखी कश्मीरी मिर्च (कुटी हुई), 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी और 2 बड़े चम्मच कैरेमलाइज्ड प्याज मिलाएं।
इन सभी चीजों को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से पीस लें। लीजिए, आपका लाजवाब और टेस्टी 'स्पाइसी घी-बटर स्प्रेड' बनकर बिल्कुल तैयार है।
इसे भी पढ़ें: Raw Mango Recipe: खाने का जायका बढ़ा देगा यह चटपटा इंस्टेंट अचार, मिनटों में होगा तैयार
इस्तेमाल करने का तरीका
इस होममेड स्प्रेड का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। आप इसे सुबह-सुबह गरमा-गरम रोटी या टोस्टेड ब्रेड पर लगाकर खाएं। पास्ता बनाते समय इसे क्रीमी और स्पाइसी ट्विस्ट देने के लिए इस्तेमाल करें। इसे आप सलाद ड्रेसिंग के तौर पर भी बेहद आसानी से यूज कर सकते हैं।
अन्य न्यूज़















