Remedies to Remove Dark Circles: Under Eye Bags और Dark Circles का सफाया करेंगे ये घरेलू नुस्खे, आजमाएं ये Home Remedies

Remedies to Remove Dark Circles
Creative Common License

कुछ लोगों की स्किन टाइप या स्किन पिग्मेंटेशन की वजह से भी विरासत में डार्क सर्कल मिल सकते हैं। जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती जाती है, उनकी स्किन में कोलेजन कम होने लगता है और वह पतली हो जाती है। इससे ब्लड वेसल्स अधिक दिखने लगता है और डार्क सर्कल की समस्या हो जाती है।

डार्क सर्कल आपको थका हुआ दिखाते हैं और उम्र से अधिक बूढ़ा दिखाते हैं। कम और खराब नींद की वजह से आंखों के नीचे ब्लड वेसल्स फैल सकती हैं। इससे आंखों का रंग काला पड़ सकता है। कुछ लोगों की स्किन टाइप या स्किन पिग्मेंटेशन की वजह से भी विरासत में डार्क सर्कल मिल सकते हैं। जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती जाती है, उनकी स्किन में कोलेजन कम होने लगता है और वह पतली हो जाती है। इससे ब्लड वेसल्स अधिक दिखने लगता है और डार्क सर्कल की समस्या हो जाती है।

एलर्जी की वजह से नाक बंद होने से आंखों के आसपास ब्लड वेसल्स भी फैल सकती है। इससे डार्क सर्कल हो सकते हैं। कम पानी पीने के कारण भी आंखों के आसपास की स्किन भी सुस्त और काली हो सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको डार्क सर्कल को हल्का करने के लिए या उन्हें जड़ से मिटाने के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Valentine Day Make Tips at Home: Valentine Day पार्टी के लिए चाहिए Instant Glow, बस 10 मिनट में इन टिप्स से हों Party Ready

डार्क सर्कल से ऐसे पाएं छुटकारा

बादाम का तेल

सोने से पहले करीब आंखों के नीचे बादाम के तेल की कुछ बूंद लगाएं। फिर धीरे-धीरे मालिश करें। इसको रात भर के लिए लगा रहने दें। बादाम का तेल स्किन को मॉइस्चराइज और पोषण देने में मदद करता है। यह डार्क सर्कल को कम करने में मदद करता है।

खीरा

खीरा के पतले-पतले स्लाइस करें और इन स्लाइस को आंखों पर करीब 10-15 मिनट के लिए रखें। क्योंकि खीरे की तासीर ठंडी होती है। यह सूजन और डार्क सर्कल को कम करने में मदद करता है।

हल्दी का पेस्ट

अनानास के रस में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगाएं। इसको करीब 15 मिनट लगाने के बाद धो दें। हल्दी स्किन को प्राकृतिक रूप निखारने का काम करती है। साथ ही डार्क सर्कल को भी कम करने में मदद करता है।

गुलाब जल

गुलाब जल में दो कॉटन पैड भिगोकर अपनी आंखों पर करीब 10-15 मिनट के लिए रखें। गुलाब जल स्किन को फिर से जीवंत बनाता है और डार्क सर्कल को कम करने में भी मदद करता है।

टमाटर का रस

नींबू के रस और टमाटर के रस को बराबर मात्रा में मिला लें। इस मिश्रण में कॉटन बॉल से आंखों के नीचे वाले हिस्से पर लगाएं। फिर करीब 10 मिनट तक लगा रहने दें। टमाटर के रस में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो डार्क सर्कल को हल्का करने में सहायता कर सकता है।

एलोवेरा जेल

आंखों के नीचे काले घेरों के आसपास ताजा एलोवेरा जेल लगाएं और धीरे-धीरे मालिश करें। इसको करीब 15 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर धो दें। एलोवेरा स्किन को नमी औऱ आराम देते हैं। जिससे डार्क सर्कल कम हो जाते हैं।

पुदीने की पत्तियां

पुदीने की ताजी पत्तियों को पीसकर इसके पेस्ट को आंखों के नीचे वाले हिस्से में लगाएं। फिर करीब 10 मिनट बाद इसको धो लें। पुदीना की पत्तियों का प्रभाव ठंडा होता है। यह डार्क सर्कल और सूजन को खत्म करने में मदद कर सकता है।

कच्चे आलू के स्लाइस

कच्चे आलू के पतले-पतले स्लाइस काट लें और इन टुकड़ों को बंद आंखों पर रख लें। करीब 10 मिनट के लिए इनको रखें। आलू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण पाया जाता है, जोकि डार्क सर्कल को हल्का करने में मददगार हो सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़