Mysterious Temple: Uttarakhand का Kasar Devi Temple, जहां Van Allen Belt की शक्ति के आगे Science भी फेल

Mysterious Temple
Creative Common License/Wikimedia Commons

उत्तराखंड के कसार देवी मंदिर में भक्तों के अलावा वैज्ञानिकों भी आते हैं और इसके पीछे का रहस्य जानने के लिए के लिए। लेकिन माना जाता है कि आज तक कोई भी इस मंदिर से जुड़े चमत्कार के पीछे का असल कारण कोई पता नहीं लगा पाया।

देवभूमि के नाम से फेमस उत्तराखंड अपनी सांस्कृतिक, सुंदरता और अनोखी परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां कई ऐसे मंदिर हैं, जहां पर देश-विदेश से भक्त दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन आज हम आपको उत्तराखंड में मौजूद एक ऐसे मंदिर के रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां लोग दूर-दूर से दर्शन के लिए आते हैं। अल्मोड़ा का कसार देवी मंदिर अपनी अनोखी चुंबकीय शक्ति के लिए काफी ज्यादा लोकप्रिय है।

इस मंदिर में भक्तों के अलावा वैज्ञानिकों भी आते हैं और इसके पीछे का रहस्य जानने के लिए के लिए। लेकिन माना जाता है कि आज तक कोई भी इस मंदिर से जुड़े चमत्कार के पीछे का असल कारण कोई पता नहीं लगा पाया। तो आइए जानते हैं इस रहस्यमयी मंदिर के बारे में... 

इसे भी पढ़ें: Famous Temple: Sabarimala Temple ही नहीं, इन मंदिरों में भी महिलाओं की 'No Entry', वजह कर देगी हैरान

इन मशहूर हस्तियों ने किया दर्शन

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्थित कसार देवी मंदिर में स्वामी विवेकानंद ध्यान-योग के लिए आए थे। तब से यह मंदिर भक्तों के बीच काफी फेमस है। स्वामी विवेकानमद को यह जगह इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने अपने लेखन में भी इस मंदिर का जिक्र किया था। इस मंदिर की महिमा इतनी विशाल है कि यहां पर जॉर्ज हैरिसन, बॉब डायलन, एलन गिन्सबर्ग, कैट स्वीवंस और टिमोथी जैसी शख्सियत आ चुकी हैं। साल 1970 में यह जगह हिप्पी हिल बन गई थी।

क्यों फेमस है मंदिर

इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां पर देवी मां साक्षात अवतार में आई थीं। माना जाता है कि यह भारत की एकमात्र ऐसी जगह है, जहां चुंबकीय पिंड है। वैज्ञानिकों की मानें, तो कसार देवी मंदिर के आसपास का एरिया वैन एलेन बेल्ट है। जहां धरती के भीतर भू-चुंबकीय पिंड है।

कसार देवी मंदिर से कई शक्तियां जुड़ी हैं। जिसके बारे में पता लगाने नासा के वैज्ञानिक भी आए थे। लेकिन उनको इसके पीछे का रहस्य नहीं पता चला और वैज्ञानिकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। इस क्षेत्र के आसपास के लोगों को यहां पर मानसिक शांति मिलती है।

ऐतिहासिक महत्व

यहां के स्थानीय लोगों के बीच कसार देवी मंदिर का बड़ा ऐतिहासिक महत्व है। यह मंदिर पवित्र तीर्थ स्थलों में शामिल है। हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा के मौके पर कसार देवी मंदिर में मेला लगता है। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। माना जाता है कि इस मेले का महत्व सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश से आए श्रद्धालुओं के बीच भी है।

कसार देवी मंदिर में भक्त अक्सर मानसिक शांति और गहन साधना के लिए यहां आते हैं। यहां के नजारे और हरियाली आपको मानसिक शांति और अंदर से तरोताजा कर देंगी। कसार देवी मंदिर बिनसर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के काफी ज्यादा करीब है। यहां पर हर प्रजाति के पक्षी देख सकते हैं। गहन ध्यान और साधना वाले लोगों की यह जगह आज भी पहली पसंद बनी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़