Vijayasan Mata Mandir: MP के Salkanpur में है चमत्कारी विजयासन धाम, दर्शन से मिलता है Victory का अजेय वरदान

Vijayasan Mata Mandir
Creative Common License

शेष कार्यों में सिद्धि पाने के लिए मां दुर्गा की दस महाविद्याओं की देवी की पूजा करते हैं। ऐसे में अगर आप भी मां का आशीर्वाद और कृपा पाना चाहते हैं, तो आप विजयासन मंदिर की यात्रा कर सकते हैं। आज हम आपको विजयासन मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।

हर साल बड़े उत्सव के रूप में नवरात्रि पर पर्व मनाया जाता है। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्त मां दुर्गा के दर्शनों के लिए प्रसिद्ध मंदिरों में पहुंचते हैं। देश में मां दुर्गा के कई प्रसिद्ध औऱ प्राचीन मंदिर हैं। जातक विशेष कार्यों में सिद्धि पाने के लिए मां दुर्गा की दस महाविद्याओं की देवी की पूजा करते हैं। ऐसे में अगर आप भी मां का आशीर्वाद और कृपा पाना चाहते हैं, तो आप विजयासन मंदिर की यात्रा कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको विजयासन मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।

विजयासन मां की महिमा

विजयासन मां की महिला निराली है। वह अपने भक्तों पर विशेष ममतामयी कृपा बरसाती हैं। मां विजयासन की कृपा से जातक की हर मनोकामना पूरी होती है। विजयासन मां दुष्टों का संहार करती हैं। देश-दुनिया से भक्त मां के दर्शन के लिए आते हैं। नवरात्रि पर मंदिर में भव्य पूजा का आयोजन होता है।

इसे भी पढ़ें: Famous Temple In Vrindavan: Vrindavan Yatra को बनाएं यादगार, Banke Bihari के अलावा इन 5 मंदिरों में जरूर करें दर्शन

जानिए कहां है विजयासन मंदिर

विजयासन मंदिर मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के सलकनपुर गांव की एक पहाड़ी पर स्थित है। पहाड़ के शीर्ष स्थल पर विजयासन मां विराजती हैं। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु सैकड़ों सीढ़ियां चढ़कर मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नवरात्रि के दौरान विजयासन मंदिर के प्रांगण में मेले का आयोजन किया जाता है। हर साल बड़ी संख्या श्रद्धालु मां विजयासन के दर्शन के लिए सलकनपुर जाते हैं। माना जाता है कि विजयासन मंदिर में देवी मां के दर्शन से न सिर्फ मनोकामना पूरी होती है, बल्कि शत्रु भय से भी मुक्ति मिलती है।

ऐसे पहुंचे मंदिर

श्रद्धालु यातायात के साधनों से सीधे सीहोर पहुंच सकते हैं। सीहोर में रेलवे स्टेशन है। आप रेल से सीहोर पहुंचकर सड़क मार्ग से सलकनपुर जा सकते हैं। सीहोर का नजदीकी एयरपोर्ट भोपाल है। वहीं आप इंदौर होकर भी विजयासन मंदिर जा सकते हैं। आप देश के किसी भी कोने से सलकनपुर पहुंच सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़