Kangra Famous Temple: Kangra का वो शक्तिपीठ जिसे पांडवों ने बनाया, जानें मक्खन वाले प्रसाद का Divine रहस्य

Kangra Famous Temple
Creative Common License/Wikimedia Commons

यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा शहर में स्थित है। धर्मशाला घूमने आने वाले लोग यहां माता रानी के दर्शन करके जाते हैं। यहां प्रसाद रूप में मक्खन चढ़ाया जाता है औऱ प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है।

कांगड़ा जिले में फेमस शक्तिपीठों में से एक नगरकोट धाम है। जहां पर मां ब्रजेश्वरी का मंदिर है और यहां पर मक्खन चढ़ता है। यहां पर मकर संक्रांति को यहां पर विशेष पूजा की जाती है। यहां बनने वाले मक्खन के घृतमंडल को लेकर कहा जाता है कि युद्ध में महिषासुर को मारने के बाद देवी मां को कुछ चोटें आई थीं। उन चोटों को दूर करने के लिए मां ने नगरकोट में अपने शरीर पर मक्खन लगाया था। इस दिन को चिह्नित करने के लिए देवी की पिंडी को मक्खन से ढका जाता है और मंदिर में एक सप्ताह उत्सव मनाया जाता है।

फिर इस मक्खन को उतारा जाता है और भक्तों में मक्खन को प्रसाद के रूप में दिया जाता है। यह मक्खन खाने के लिए नहीं बल्कि लगाने के लिए होता है। मान्यता है कि यह प्रसाद के रूप में मिलने वाला मक्खन चर्म रोग भी दूर करता है। यहां पर मां पिंडी स्वरूप में विराजमान हैं। माना जाता है कि महाभारत काल में पांडवों द्वारा मंदिर का निर्माण कराया गया है। यहां विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं।

इसे भी पढ़ें: Famous Shiv Temple: UP के 5 प्राचीन शिव Temple, कहीं रावण ने की थी पूजा तो कहीं कर्ण करते थे अभिषेक

कहां स्थित है कांगड़ा ब्रजेश्वरी मंदिर

यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा शहर में स्थित है। धर्मशाला घूमने आने वाले लोग यहां माता रानी के दर्शन करके जाते हैं। धर्मशाला से करीब 18 से 20 किमी की दूरी पर है। इसलिए यहां पहुंचने में कोई ज्यादा परेशानी नहीं होगी। मंदिर पहाड़ों में ऐसी जगह स्थित है। जहां का शांत और सुकून भरा वातावरण रहता है। इस मंदिर को माता के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। यही वजह है कि नवरात्रि में इस मंदिर में भक्तों की भीड़ होती है। महाभारत काल से भी इस मंदिर का इतिहास जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि पांडवों ने भी यहां पूजा की थी।

कैसे जाएं मंदिर

हवाई मार्ग

अगर आप यहां पर फ्लाइट से आने का प्लान कर रही हैं, तो गग्गल एयरपोर्ट तक फ्लाइट ले सकती हैं। यह कांगड़ा में स्थित है और यहां से मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको 15 किमी का सफर पूरा करना होगा।

रेल मार्ग

वहीं अगर आप ट्रेन यात्रा से यहां तक पहुंचना चाहती हैं, तो आपको पठानकोट रेलवे स्टेशन के लिए टिकट बुक करना होगा। यहां से कांगड़ा पहुंचने के लिए टैक्सी या बस लेना होगा।

सड़क मार्ग

जो भी लोग अपनी गाड़ी से यात्रा प्लान कर रहे हैं, तो यह बेस्ट रास्ता है। दिल्ली, चंडीगढ़ और धर्मशाला से नियमित बसें चलती हैं। वहीं रास्ता अच्छा होने के कारण आप अपनी गाड़ी से भी आ सकते हैं। वहीं जो लोग बाइक से यात्रा करना चाहते हैं, तो यह शहर हिमाचल और आसपास के राज्यों से जुड़ा हुआ है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़