Mahindra Scorpio Lifestyler अप्रैल 2027 तक होगी लॉन्च, कीमत 19.79 लाख से कम

Mahindra Scorpio Lifestyler
प्रतिरूप फोटो
AI Image

महिंद्रा समूह ने मुंबई में अपने नए ग्लोबल पिकअप वाहन का अनावरण करते हुए भारतीय बाजार के लिए इसके नाम की घोषणा की है। इस वाहन को वैली, रीफ और ट्रेल जैसे तीन अलग-अलग संस्करणों में बाजार में उतारा जाएगा। इसके साथ ही ऑटोमेकर ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी बीई6-स्पोर्टेक की नई श्रृंखला भी पेश की है जिसकी आपूर्ति 26 अगस्त से शुरू होगी।

महिंद्रा समूह ने शुक्रवार को अपने वैश्विक पिकअप वाहन का अनावरण किया, जिसे भारत में ‘महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर’ के नाम से पेश किया जाएगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को अप्रैल 2027 तक भारतीय बाजार में उतारा जाएगा और इसकी शुरुआती शोरूम कीमत 19.79 लाख रुपये से कम होगी। कंपनी ने शनिवार को अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी बीई6-स्पोर्टेक की नई श्रृंखला भी पेश की।

इसे भी पढ़ें: IAF का नया धमाल, 1 लाख करोड़ का टेंडर जारी, भारत खरीदेगा 60 मिलिट्री प्लेन

स्पोर्टेक की डिलीवरी 26 अगस्त से शुरू होगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के वाहन प्रभाग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नलिनीकांत गोलागुंटा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें लगता है कि ग्राहक बिना समझौते के विकल्प चाहते हैं और हमारे लिए यह आगे बढ़ने का अवसर है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम ग्राहकों में ऐसे वाहन की बढ़ती मांग देख रहे हैं जो प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और रोजमर्रा के इस्तेमाल के आराम से समझौता किए बिना वास्तविक क्षमता प्रदान करे।’’ मुंबई स्थित महिंद्रा इंडिया डिजाइन स्टूडियो (एमआईडीएस) में डिजाइन और चेन्नई स्थित महिंद्रा रिसर्च वैली (एमआरवी) में विकसित स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को वैश्विक बाजारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी ने पिकअप के तीन संस्करण वैली एडिशन, रीफ एडिशन और ट्रेल एडिशन भी पेश किए हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़