सावन में शिव भक्ति का नया ट्रेंड, इन 4 Jhumka Designs के साथ अपने Ethnic Look को बनाएं और भी खास

Best Shiva Jhumka
AI Image/instagram

सावन के महीने में धार्मिक आस्था और फैशन का संगम देखने को मिल रहा है, जहां भगवान शिव से प्रेरित झुमका डिजाइंस महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। त्रिशूल, डमरू और रुद्राक्ष जैसे प्रतीकों वाले ये विशेष डिजाइंस पारंपरिक परिधानों के साथ एक उत्कृष्ट एथनिक लुक प्रदान करते हैं।

सावन का महीना चला है। इस महीने में कई सारे व्रत-त्योहार आते हैं। अब सावन के सोमवार व्रत से लेकर हरियाली तीज पर एथनिक लुक को संवारने के लिए एक से एक बढ़कर खूबसूरत ज्वेलरी भी को पहन सकते हैं। इस दौरान आप शिवजी इंस्पायर्ड ज्वेलरी को वियर कर सकते हैं। 

यदि आप सावन के सोमवार अपने लुक को डिफरेंट और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो आप भगवान शिव से इंस्पायर्ड कुछ यूनीक और ट्रेंडी झुमके पहन सकती हैं। आइए आपको इन झुमके की डिजाइन बताते हैं।

भगवान शिव से इंस्पायर्ड 4 ट्रेंडी झुमका डिजाइंस

सावन में महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों में आपको कुछ ट्रेंडी झुमके जरुर पहनने चाहिए। आइए आपको इस लेख में बताते हैं शिव-इंस्पायर्ड झुमका डिजाइंस के 4 बेहद खूबसूरत और अनोखे ऑप्शंस।

त्रिशूल और डमरू मोटिफ झुमका

आजकल आपको मार्केट या फिर ऑनलाइन भगवान शिव का त्रिशूल और डमरु वाले झुमका देखने को मिल जाएंगे। असल में डमरु शांति और त्रिशूल शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस तरह के डिजाइन को आपको झुमके मिल जाएंगे। 

कैसे करें स्टाइल- इस तरह के त्रिशूल और डमरु वाले झुमके को आप कॉटन साड़ी, अनारकली सूट या इंडो-वेस्टर्न कुर्ती के साथ पहन सकते हैं।

 शिव प्रतिमा के साथ रुद्राक्ष बीड्स झुमका

असल में रुद्राक्ष से बनें हुए झुमके बेहद ही प्यारे लगते हैं। इसके साथ ही यह आपकी पर्सनालिटी को एकदम क्लासिक स्पिरिचुअल बना देते हैं। इसलिए इस बार सावन के महीने में आप इस तरह के झुमके पहन सकती हैं। आपको बाजार या फिर ऑनलाइन इस तरह के डिजाइन मिल जाएंगे।

कैसे करें स्टाइल- गौरतलब है कि सिल्वर झुमके के साथ रुद्राक्ष का कॉम्बिनेशन बहुक ही खिलकर आता है। ऐसे में आप सावन व्रत की पूजा में सिल्क साड़ी या हैंडलूम ड्रेसेस के साथ इन झुमका को कैरी कर सकते हैं। आप चाहे, तो बालों का बन बनाकर सफेद गजरा लगा सकते हैं।

ब्रास नंदी पैटर्न झुमका

धार्मिक मान्यता के अनुसार, नंदी भगवान शिव के सबसे प्रिय भक्त है। इसलिए आप सावन के व्रत-त्योहारों में कुछ हटकर दिखाना चाहती हैं, तो आप ब्रास नंदी पैटर्न झुमका कैरी कर सकती हैं। आप इन झुमके को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से खरीद सकते हैं। 

इस तरह से करें स्टाइल- इन स्टेटमेंट इयररिंग को आप बनारसी या कांजीवरम साड़ी के साथ कैरी कर सकती है। अपना लुक कंप्लीट करने के लिए छोटी-सी बिंदी माथे पर जरुर लगाएं।

त्रिशूल स्टड पर्ल वर्क झुमका

फिलहाल त्रिशूल और डमरु वाले इयररिंग्स काफी ट्रेंड में हैं। इसलिए सावन के दौरान आप त्रिशूल स्टड पर्ल वाले झुमके जरुर पहनें। इस तरह के झुमके आजकल काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसलिए अपने नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप से खरीद सकते हैं। 

 

ऐसे करें स्टाइल- किसी भी सूट या साधारण कुर्ता-प्लाजो के साथ आप इन झुमकों को पहन सकते हैं। यह आपके लुक को जबरदस्त बना देंगे। इसी के साथ आप हाथों में चूड़ियां भी जरुर ट्राई करें।  

All the updates here:

अन्य न्यूज़