टीवी एक्ट्रेस Akanksha Chamola का ग्लैमरस अवतार: इन 6 Western Outfits के साथ खुद को दें Trendy Look

Akanksha Chamola
Instagram

टीवी अभिनेत्री आकांक्षा चमोला के पश्चिमी परिधानों का विश्लेषण उनके बहुमुखी फैशन सेंस को उजागर करता है जो पार्टी से लेकर वेकेशन तक हर अवसर के लिए उपयुक्त हैं। इन छह चुनिंदा लुक्स के माध्यम से आधुनिक स्टाइल और मिनिमल एक्सेसरीज के सही संतुलन को समझा जा सकता है। आकांक्षा चमोला फैशन टिप्स और ट्रेंडी वेस्टर्न वियर जैसे कीवर्ड्स इस लेख की प्रभावशीलता बढ़ाते हैं।

मोस्ट पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा समय हमेशा सुर्खियों में बनीं रहती हैं। एक्ट्रेस का हर एक लुक शानदार होता है। आकांक्षा न केवल अपने एथनिक अवतार में बल्कि वेस्टर्न पार्टी वियर लुक्स में भी जलवा बिखेरती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का स्टाइल सेंस छाया रहता है। यदि आप भी अपने लुक को उनकी तरह अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो आप भी इन पार्टी लुक्स को जरुर रीक्रिएट करें। आइए आपको कुछ शानदार वेस्टर्न आउटफिट लुक्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप भी ट्राई कर सकती हैं।

स्वीटहार्ट नेकलाइन कॉरसेट गाउन

किसी खास पार्टी, कॉकटेल इवेंट और पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जाने के लिए आप आकांक्षा चमोला से प्रेरित इस स्वीटहार्ट नेकलाइन कॉरसेट गाउन पहन सकती हैं। सेंटर पार्टी ऑफ अट्रैक्शन बनने के लिए इस तरह की ड्रेस शानदार लगती है। आप इस लुक में तहलका मचाने के लिए स्ट्रैपी हाई हील्य या फिर न्यूड स्टिलेटोज पेयर कर सकती हैं। वहीं, मेकअप लुक एकदम मिनिमल रखें।

क्लासिक ब्लैक कॉरसेट और बेज स्कर्ट

लॉन्ग ड्राइव या फिर डेट पर जाने के लिए क्लासिक ब्लैक कॉरसेट और बेज स्कर्ट गजब का कॉम्बिनेशन है। इस तरह की मिलती-जुलती आउटफिट आप ऑनलाइन ऑर्डर करके मांगा सकती हैं। लुक पूरा करने के लिए आप क्लासिक हूप इयररिंग्स पहन सकती हैं। इस आउटफिट के साथ आप लॉन्ग बूट्स को वियर कर सकते हैं। मेकअप लुक मिनिमल रखें और विंग आई लाइनर आपके लुक में तड़का लगा देगा।

हॉल्टर नेक टॉप के साथ वाइब्रेंट ऑरेंज स्कर्ट

इस तरह की आउटफिट क्लब नाइट और डेट के लिए बेहद ही शानदार लगेगी। हॉल्टर नेक टॉप और ऑरेंज स्कर्ट आकांक्षा के गजब का लुक है। इसको आप भी ट्राई कर सकते हैं। आप ऑनलाइन के जरिए इस आउटफिट को खरीद सकते हैं। इस लुक में तड़का लगाने के लिए आप ओपन हेयर रख सकते हैं और गोल्डन ब्रेसलेट को कैरी कर सकते हैं। इसके साथ ही लॉन्ग इयररिंग्स को वियर कर सकते हैं। मेकअप लुक को आप थोड़ा लाइट रख सकते हैं। 

ट्रेंडी व्हाइट बोहो मैक्सी ड्रेस

किसी भी वेकेशन, स्टेकेशन या फिर बीच वेकेशन का आनंद लेने के लिए आप ट्रेंडी व्हाइट बोहो मैक्सी ड्रेस वियर कर सकते हैं। इस आउटफिट में आकांक्षा काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए आपको ज्यादा हैवी लुक नहीं रखना इसके लिए आप स्टेटमेंट ब्रेसलेट और सिंपल पेंडेंट पेयर कर सकती हैं। वहीं, हेयरस्टाइल में खुले बालों की जगह नीट हाई पोनीटेल को बना सकते हैं। 

 नियॉन ग्रीन रिब्ड निट सेट

कॉलेज फेस्ट से लेकर ऑफिस गेट-टुगेदर में आप कुछ हटके पहनना चाहते हैं, तो यह ड्रेस एकदम परफेक्ट है। ग्रीन क्रॉप टॉप और मैचिंग मिनी स्कर्ट का यह को-ऑर्ड सेट जरुर वियर कर सकते हैं। यह आपको एकदम ट्रेंडी लुक देगा और आप काफी मॉर्डन नजर आएंगी। अपने लुक को मॉर्डन बनाने के लिए मल्टी-लेयर्ड चेन नेकलेस, स्टेटमेंट डैंगलर इयररिंग्स और मिनिमल ब्रेसलेट वियर कर सकते हैं। इसके साथ आप न्यूड या फिर व्हाइट स्नीकर्स, ब्लॉक हील्स और छोटा-सा स्लिंग बैग को कैरी कर सकते हैं।

स्लीक ब्राउन लेदर बॉडीकॉन

लुक को ग्लैमर बनाने के लिए आप ब्राउन लेदर बॉडीकॉन ड्रेस को वियर कर सकती है। यह आपके लुक को एकदम क्लासी बना देगा। इसका फिटेड लुक आपकी पर्सनैलिटी को और भी खूबसूरत बना देगा। इस आउटफिट के साथ लाउड मेकअप की जगह मिनिमल या फिर ड्यूई बेस, न्यूड लिप शेड और हल्का आई मेकअप करें। ऐसा करने से आपकी ड्रेस भी ग्लैमरस लुक देगी। इसके साथ आप न्यूड हील्स या फिर पॉइंटेड पंप्स को वियर कर सकते हैं। वहीं, हफ-अप बन हेयरस्टाइल करें, जिससे आपका लुक खिलकर आएगा। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़