Monsoon Health Tips: बारिश में दाद-खुजली और Skin Infection से बचना है? एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

मानसून में बढ़ी हुई नमी फंगल और स्किन इंफेक्शन का कारण बनती है, जिससे बचने के लिए विशेषज्ञ दो प्रमुख सावधानियों की सलाह देते हैं। नहाने के बाद शरीर को अच्छी तरह सुखाकर ही कपड़े पहनें और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए दूसरों के तौलिये या कपड़ों का उपयोग करने से बचें।
बरसात का मौसम हर किसी को खूब पसंद होता है। चारो-तरफ हरियाली और सुकून वाला मौसम होता है। हालांकि, इस मौसम में होने वाली उमस परेशान कर देती है। बरसात अपने साथ उमस, पसीना और हवा में नमी लेकर आती है, जिस कारण चिपचिपापन बढ़ने लगता है। यह हमारी स्किन को भी काफी नुकसान पहुंचा सकता है। बारिश के मौसम में फंगल, स्किन इन्फेक्शन और दाद-खुजली जैसी समस्याएं देखने को मिलती है। इन सभी चीजों से बचने के लिए बरसात के समय इन गलतियों से बचें। आइए आपको बताते हैं बरसात के समय क्या बिल्कुल भी न करें।
नहाने के बाद जरूर करें ये काम
कई बार महिलाएं नहाने के तुरंत बाद कपड़े पहन लेती हैं। ऐसा करना सही नहीं है। पहले अपनी बॉडी को अच्छे से सुखाए और फिर कपड़े पहनें। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो स्किन इन्फेक्शन हो सकता है, इसके साथ ही खुजली की भी समस्या दूर हो जाएगी। नहाने के बाद हमेशा साफ और सूखे तौलिए से अपना शरीर को साफ करें।
दूसरे के कपड़े और तौलिया न करें इस्तेमाल
इस मौसम में खास ध्यान रखें कि किसी दूसरे का तौलिया, रुमाल या कपड़े इस्तेमाल नहीं करें। ऐसा करने पर यदि सामने वाले इंसान को किसी तरह का कोई फंगल या स्किन इन्फेक्शन है, तो वह आपको भी रिएक्ट कर सकता है। बरसात के मौसम में किसी भी ऐसी चीजें बरसात में लेने से बचें। इन सभी चीजों का ध्यान में रखकर बरसात में होने वाले फंगल इन्फेक्शन से बचा जा सकता है।
अन्य न्यूज़














