Style Guide: अपने ट्रेडिशनल लुक को बनाएं खास, ये सेप्टम नोज रिंग्स हैं Perfect Choice

 Septumnose Rings
Instagram

यदि आप बिना नाक छिदवाए चेहरे को बोल्ड लुक देना चाहती हैं, तो सेप्टम नोज रिंग्स एक बेहतरीन विकल्प हैं। यह लेख 5 ट्रेंडी सेप्टम नोज रिंग डिजाइंस जैसे क्रिस्टल डैंगल और अर्धचंद्राकार स्टाइल के बारे में बताता है, जो आपके फैशन स्टेटमेंट को निखार सकते हैं।

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए हम सभी कई प्रयास करते ही रहते हैं। अधिकांश महिलाएं एक से एक खूबसूरत नोज रिंग पहनती है, यह चेहरे की खूबसूरती को निखार देता है। यदि आप भी लेटेस्ट डिजाइन वाली नोज रिंग की तलाश में है, तो यह लेख आपके लिए है। हम आपके लिए लेकर आएं कुछ डिफरेंट नोज रिंग ट्राई कर सकती हैं। अगर आपकी नाक नहीं छिदवाएं हैं, तो आप सेप्टम नोज रिंग डिजाइंस को ट्राई कर सकते हैं।

सीजेड क्रिस्टल डैंगल चार्म सेप्टम नोज रिंग

चेहरे पर खूबसूरती लाने के लिए आप कई तरह के नोज रिंग को जरुर पहनती होगी। लेकिन कुछ डिफरेंट ट्राई करने का सोत रही हैं, तो आपके लिए सीजेड क्रिस्टल डैंगल चार्म सेप्टम नोज रिंग भी बेस्ट हो सकती है। इस प्रकार की नोज रिंग आपके नाक के बीच में पहनें रहने से चेहरे खूबसूरती दोगुनी हो जाती है।

अर्धचंद्राकार डिजाइन सेप्टम नोज रिंग

यदि आप भीड़ से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो आप ज्वेलरी में आप इस तरह की अर्धचंद्रांकार डिजाइन सेप्टम नोज रिंग को ट्राई कर सकते हैं। ऐसी नोज रिंग के डिजाइंस आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएगी, इसे आप खरीद सकते हैं।

टियरड्रॉप फिल्ट्रम पियर्सिंग सेप्टम नोज रिंग

अगर आप अपने पारंपरिक लुक में एक अलग और आकर्षक टच जोड़ना चाहती हैं, तो टियरड्रॉप स्टाइल फिल्ट्रम पियर्सिंग सेप्टम नोज रिंग एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसका यूनिक डिजाइन चेहरे की खूबसूरती को और निखारने का काम करता है। इस तरह की नोज रिंग आपको आसानी से आसपास की ज्वेलरी दुकानों में मिल सकती है। खास बात यह है कि यह साड़ी, सूट, लहंगे समेत लगभग हर एथनिक परिधान के साथ शानदार तरीके से मैच होकर आपके पूरे लुक को स्टाइलिश बना देती है।

शेवरॉन शैली की सेप्टम नोज रिंग

लेटेस्ट और नए डिजाइन वाला शेवरॉन शैली की सेप्टम नोज रिंग भी परफेक्ट हो सकता है। इस तरह के नोज रिंग आपके चेहरे की खूबसूरती को डबल कर देंगे। इसके साथ ही किसी भी तरह के आउटफिट के साथ यह खूब जाचेंगे। आप इस तरह के नोज रिंग को ऑफिस या कॉलेज में पहनकर जा सकती है।

बीडेड नकली सेप्टम रिंग

अपने लुक में जान डालने के लिए बीडेड नकली सेप्टम नोज रिंग एकदम परफेक्ट हो सकती हैं, जिसे आप किसी भी खास फंक्शन या इवेंट के दौरान पहन सकते हैं। ऐसे नोज रिंग को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकते हैं या नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी की शॉप पर आपको इस तरह की नोज रिंग मिल सकती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़