Skin Care: कॉम्पैक्ट पाउडर लगाते समय ना करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा पूरा लुक

Compact Powder
Image Credit- freepik
मिताली जैन । Apr 13 2026 4:10PM

कॉम्पैक्ट पाउडर लगाते समय उसकी मात्रा का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। अगर आप बार-बार पाउडर लगाती हैं या फिर बहुत ज्यादा कॉम्पैक्ट पाउडर लगाती हैं तो इससे फेस केकी महसूस होता है। साथ ही, फोटोज में मेकअप खराब लगने लगता है। इसलिए, कोशिश करें कि आप कॉम्पैक्ट पाउडर को टी-जोन पर फोकस करके अप्लाई करें।

मेकअप करते समय हम सभी कॉम्पैक्ट पाउडर का इस्तेमाल जरूर करती हैं। यह हम सभी की मेकअप किट का हिस्सा होता ही है। चाहे मेकअप का टचअप करना हो या फिर इंस्टेंट फ्रेश लुक चाहिए, कॉम्पैक्ट पाउडर बेहद ही काम आता है। इसे इस्तेमाल करना बेहद ही आसान लगता है। लेकिन वास्तव में इसे इस्तेमाल करना उतना भी आसान नहीं है, जितना हम सभी समझते हैं।

अगर कॉम्पैक्ट पाउडर को गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो इससे मेकअप डल लगने से लेकर केकी मेकअप तक की कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। जिससे आपका चेहरा काफी अजीब नजर आ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही कॉम्पैक्ट पाउडर से जुड़ी गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जो आपका पूरा लुक खराब कर सकती हैं-

इसे भी पढ़ें: Banarasi Tissue Silk Saree Designs: Banarasi Tissue Silk का नया Trend, ये Saree Designs आपको देंगी सबसे हटकर Look

गलत शेड का कॉम्पैक्ट पाउडर इस्तेमाल करना

मार्केट में कई शेड में कॉम्पैक्ट पाउडर मिलते हैं। लेकिन अगर आप अपनी स्किन टोन से ज्यादा गोरा या ज्यादा डार्क शेड इस्तेमाल करती हैं, तो यह आपके लुक को बिगाड़ सकता है। इससे आपका चेहरा अजीब सा लगने लगता है। इतना ही नहीं, गर्दन और चेहरे का कलर भी मिसमैच हो जाता है, जिससे पूरा मेकअप ही नकली महसूस होता है। आपसे कॉम्पैक्ट पाउडर चुनते समय गलती ना हो, इसलिए उसे अपनी जॉलाइन पर टेस्ट करें।

जरूरत से ज्यादा कॉम्पैक्ट पाउडर इस्तेमाल करना

कॉम्पैक्ट पाउडर लगाते समय उसकी मात्रा का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। अगर आप बार-बार पाउडर लगाती हैं या फिर बहुत ज्यादा कॉम्पैक्ट पाउडर लगाती हैं तो इससे फेस केकी महसूस होता है। साथ ही, फोटोज में मेकअप खराब लगने लगता है। इसलिए, कोशिश करें कि आप कॉम्पैक्ट पाउडर को टी-जोन पर फोकस करके अप्लाई करें।

कॉम्पैक्ट पाउडर लगाते समय गलत टूल का इस्तेमाल करना

कॉम्पैक्ट पाउडर लगाते समय आप किस टूल का इस्तेमाल कर रही हैं, यह भी बहुत मायने रखता है। अगर आप गंदे पफ का इस्तेमाल करती हैं या फिर गलत ब्रश से कॉम्पैक्ट पाउडर लगाती हैं तो इससे पाउडर सही तरह से ब्लेंड नहीं होता है। साथ ही, मेकअप पैची लगता है और अनइवन फिनिश आती है।  

रूखी स्किन पर कॉम्पैक्ट पाउडर लगाना

कुछ लोग अपनी रूखी स्किन पर ही कॉम्पैक्ट पाउडर लगा लेते हैं। लेकिन अगर आप बिना मॉइश्चराइज के पाउडर इस्तेमाल करती हैं तो इससे स्किन फ्लेकी और पैची नजर आने लगती है। इतना ही नहीं, रूखी स्किन पर कॉम्पैक्ट पाउडर लगाने से फाइन लाइन्स और रिंकल्स और भी ज्यादा दिखने लगते हैं, जिससे फेस डल नजर आता है। इसलिए, हमेशा पहले मॉइश्चराइजर व हल्का प्राइमर लगाएं और उसके बाद ही कॉम्पैक्ट पाउडर अप्लाई करें।

- मिताली जैन

All the updates here:

अन्य न्यूज़