DIY Coconut Water Face Mist बनाने का आसान तरीका, बेजान त्वचा में लौटेगी नई चमक

बदलते मौसम और प्रदूषण से बेजान हुई त्वचा के लिए घर पर ही कोकोनट वाटर फेस मिस्ट बनाया जा सकता है। नारियल पानी, गुलाब जल, एलोवेरा जेल और तेलों से तैयार यह मिस्ट त्वचा को पोषण देता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व झुर्रियां कम कर त्वचा को हमेशा जवां और तरोताजा बनाए रखने में मदद करते हैं।
बदलते मौसम में लोग सबसे ज्यादा रुखी और बेजान त्वचा से परेशान रहते हैं। वहीं, धूल, धूप, प्रदूषण और दिनभर की भागदौड़ के कारण स्किन पर काफी प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में स्किन पर काफी बुरा असर देखने को मिलता है।
इतना ही नहीं रुखी और बेजान त्वचा के कारण स्किन पर झुर्रियां भी देखने को मिलती है। यदि आप इन सभी चीजों से बचने के लिए बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रही हैं, तो अब फिजूल खर्च के बजाय आप घर पर रहकर कम खर्च में एक बेहतरीन DIY कोकोनट वाटर फेस मिस्ट बना सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान है। आइए आपको इसकी विधि बताते हैं।
DIY कोकोनट वाटर फेस मिस्ट
स्किन को अंदर तक पोषण देना चाहती है, तो आप घर पर ही कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके कोकोनट वाटर फेस मिस्ट तैयार कर सकती हैं। आइए आपको इस खास मिस्ट के बारे में बताते हैं-
फेस मिस्ट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
-आधा कप ताजा नारियल पानी
-1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
-1 चम्मच ऑर्गेनिक एलोवेरा जेल
-2 से 3 बूंदें विटामिन E ऑयल
-2 से 3 बूंदें टी ट्री ऑयल
फेस मिस्ट बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक साफ कटोरे में ताजा नारियल पानी लें।
- अब इसमें गुलाब जल और एलोवेरा जेल डालकर अच्छे से फेंट लें।
- यह एक अच्छा मिश्रण बन जाए, तो इसमें विटामिन ई ऑयल और टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें जरुर मिला लें।
- अब इस खास मिश्रण को छानकर एक स्प्रे बोतल में भरकर रख सकते हैं।
- इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
- तैयार है आपका ठंडा-ठंडा कोकोनट मिस्ट।
इस्तेमाल करने का सही तरीका
- इसके लिए आपको अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉश करें। अब आप अपने चेहरे और गर्दन पर टोनर वाला मिस्ट को स्प्रे करें और हल्के हाथों से मसाज करते हुए सेट होने दें।
- धूप या गर्मी में बाहर जाएं, ऑफिस के AC की वजह से आपकी स्किन खिंची-खिंची महसूस हो, तो आपको तुरंत इस होममेड टोनर मिस्ट का इस्तेमाल करें।
- इसका इस्तेमाल, मेकअप करने से पहले और मेकअप हटाने के बाद भी आप इस प्राकृतिक कोकोनट होममेड मिस्ट का प्रयोग कर सकते हैं।
कोकोनट फेस मिस्ट के फायदे
नारियल पानी में साइटोकिन्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा पर उम्र के असर को कम करते हैं। इससे झुर्रियां देर से आती हैं और चेहरा हमेशा जवान नजर बना रहता है। इसको आप फ्रिज में स्टोर करके रखें। इसे हफ्तेभर में रोजाना इस्तेमाल करें।
अन्य न्यूज़














