JNU Admission 2026: JNU में चाहिए Admission? CUET Score ही है रास्ता, समझिए A to Z पूरी एडमिशन प्रोसेस

JNU Admission 2026
Instagram

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी अपने हायर एकेडमिक लेवल और रिसर्च के लिए जाना जाता है। हर साल ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और डॉक्टरेट कोर्सस में एडमिशन लेने के लिए हजारों स्टूडेंट्स आवेदन करते हैं।

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी अपने हायर एकेडमिक लेवल और रिसर्च के लिए जाना जाता है। हर साल ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और डॉक्टरेट कोर्सस में एडमिशन लेने के लिए हजारों स्टूडेंट्स आवेदन करते हैं। अधिकतर कोर्सेज में एडमिशन CUET स्कोर के आधार पर होता है। वहीं JNU में एडमिशन के लिए केंद्र सरकार की आरक्षण नीति भी फॉलो की जाती है। जिसके तहत SC, ST, OBC-NCL, EWS और PwD कैटेगिरी के स्टूडेंट्स के लिए अलग-अलग सीटें आरक्षित होती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि JNU में एडमिशन कैसे मिलता है और किस वर्ग के छात्र को कितना आरक्षण मिलता है।

JNU में एडमिशन

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी देश के टॉप यूनिवर्सिटियों में शामिल है।  NIRF Ranking 2025 में इस यूनिवर्सिटी को दूसरा नंबर मिला है। यहां पर एडमिशन CUET एग्जाम के जरिए होता है, जिसका आयोजन NTA द्वारा किया जाता है। वहीं कोर्स के मुताबिक स्टूडेंट्स को CUET यूजी या सीयूईटी पीजी देना होता है। फिर अलग से जेएनयू में आवेदन करना होता है। इसके बाद मेरिट लिस्ट CUET स्कोर के आधार पर बनती है। इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए केंद्र सरकार की आरक्षण नीति भी लागू होती है। जिसमें अलग-अलग कैटेगिरी के लिए सीटें आरक्षित हैं। इन आरक्षित सीटों का लाभ लेने के लिए स्टूडेंट्स को जरूरी और वैध प्रमाण पत्र जमा करना होता है।

इसे भी पढ़ें: WhatsApp Scam Alert: WhatsApp पर आया 'कॉकरोच जनता पार्टी' का मैसेज? इस खतरनाक APK File से फोन हो रहा हैक

रिजर्वेशन पॉलिसी

JNU ई-प्रोस्पेक्टस 2026-27 के मुताबिक जेएनयू में एडमिशन लेने के लिए केंद्र सरकार की आरक्षण नीति लागू होती है। जिसके तहत SC, ST, OBC और EWS कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए विभिन्न कोर्सेज में सीटों का आरक्षण किया जाता है।

कैटेगरी और रिजर्वेशन 

SC - 15%

ST - 7.5%

OBC-NCL - 27%

EWS - 10%

PwD - 5%

रिजर्वेशन पॉलिसी के अन्य नियम

OBC-NCL कैंडिडेट्स को क्वालिफाइंग एग्जाम में 10% तक छूट मिलती है।

SC, ST और PwD कैंडिडेट्स न्यूनतम अंकों के साथ भी एंट्रेंस एग्जाम में बैठ सकते हैं।

कुछ कोर्स जैसे MTech और MBS के लिए अलग-अलग पात्रता नियम लागू होते हैं।

वहीं विदेशी स्टूडेंट्स को भी एडमिशन दिया जाता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय लेवल पर भी विविधता बनी रहे।

पूरी तरह से मेरिट के आधार एडमिशन होता है और सीमित सीटों पर चयन होता है।

चयनित स्टूडेंट्स को हॉस्टल सुविधा मिलती है, लेकिन यह उपलब्धता पर निर्भर करता है।

एक स्टूडेंट एक ही समय में सिर्फ एक ही फुल टाइम कोर्स में एडमिशन ले सकता है।

हालांकि NEP 2020 के ओपन और डिस्टेंस लर्निंग की अनुमति है।

सर्टिफिकेट है जरूरी

बता दें कि इस यूनिवर्सिटी में रिजर्वेशन का फायदा लेने के लिए स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होता है। आवेदन के दौरान अगर प्रमाण पत्र नहीं है, तो रसीद तो दी जा सकती है, लेकिन फाइनल एडमिशन से पहले डॉक्यूमेंट दिखाना जरूरी है। अगर कोई आरक्षित वर्ग का स्टूडेंट सामान्य मेरिट से सेलेक्ट होता है, तो उसको रिजर्वेशन की कैटेगिरी में नहीं गिना जाता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़