फ्रेंड की Engagement में दिखना है सबसे स्टाइलिश, तो इन गाउन का जरुर स्टाइल करें

 gowns
Instagram

अगर आपके भी दोस्त की भी सगाई होने जा रही है और आप भी एकदम हटके लुक दिखाना चाहती हैं, तो आप इन गाउन को जरुर पहनें। गाउन में पहनने के बाद स्टाइलिश लुक आता है इसमें आप भी काफी खूबसूरत लगती है।

शादी का कोई भी फंक्शन हो उसमें ट्रेडिसनल आउटफिट पहनना काफी शानदर लगता है। वैसे शादी के मौके पर लड़कियां साड़ी पहनना पसंद करती है। इसलिए शादी से पहले होने वाली सगाई में ज्यादातर गाउन पहनना बहुत अच्छा होता है। अगर आपके भी दोस्त की सगाई है, तो आप गाउन को स्टाइल कर सकती है। यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा। इस लेख में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाले गाउन के आईडियाज शेयर करने जा रहे हैं।

सीक्वेंस वर्क गाउन

यदि आप अपनी दोस्ती की सगाई में रॉयल लुक चाहती हैं, तो आप इस तरह के गाउन वियर करें। आप सीक्वेंस गाउन पहन सकते हैं। सीक्वेंस वर्क वाले गाउन न्यू और ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए बेस्ट है। आपको ये गाउन ऑनलाइन या बाजार में 2,000 से 3,000 रुपये की कीमत में आसानी से मिल जाएंगे।

एम्ब्रॉयडरी वर्क गाउन

 सगाई फंक्शन में आप लाइट वेट आउटफिट वियर करने की सोच रहे हैं, तो आप एम्ब्रॉयडरी वर्क के गाउन पहन सकते हैं। यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा। एम्ब्रॉयडरी वर्क वाले गाउन आपको 2,000 रुपये की कीमत में ऑनलाइन या बाजार से खरीद सकते हैं। 

साटन गाउन

 अगर आप अपनी फ्रेंड की सगाई में एकदम सिंपल दिखना चाहते हैं, तो आप साटन गाउन स्टाइल कर सकते हैं। साटन गाउन में आपका लुक काफी खुलकर आएगा। इसमें आप खूबसूरत दिखेंगी। साटन गाउन आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह मिल जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़