गर्मी में फैल जाता है आंखों में लगा काजल, तो फॉलों करें ये टिप्स

Kajal
Common Creatives

गर्मी के चलते अक्सर आंखों में लगा काजल भी फैल जाता है, इसलिए आपको मेकअप करने के लिए सही तकनीक का पता होना भी जरुरी है। इसके लिए आप नए-नए मेकअप लुक्स को ट्राई कर सकते हैं।

रोजाना ऑफिस जाना हो या चाहे किसी पार्टी में जाना हो, तो मेकअप करना तो आम बात है। प्रतिदिन आप हैवी मेकअप तो नहीं करते हैं लेकिन हल्का-फुल्का मेकअप तो जरुर करते हैं। हल्के-फुल्के मेकअप जैसे काजल और लिपस्टिक को लगाना हम ज्यादातर पसंद करते हैं। लेकिन जब हम आंखों में काजल लगाते हैं तो गर्मी में वो फैलने लगता है। इसलिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपको जरुर फॉलो करना चाहिए।

कंसीलर और पाउडर से कैसे सेट करें काजल

- आंखों में लगा काजल हर समय फ्रेश नजर आए और फैले नहीं, तो आप काजल लगाने से पहले अपनी ऊंगली की टिप पर थोड़ा सा कंसीलर और लूज पाउडर को लें। 

- इसके बाद आप दोनों को मिक्स करके आंखों के नीचले हिस्से पर लगा लें।

- दोनों को मिक्स करके लगाने के बाद आप ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से इसे ब्लेंड कर लें।

- ब्लेंड करने के लिए आप हल्के हाथों के दबाव का इस्तेमाल करें।

- इसके बाद आप इसे लूज पाउडर की मदद से सेट कर लें।

- सेट करने के बाद आप आंखों की वॉटर लाइन पर आसानी से काजल लगा लें।

चुनें बेस्ट काजल?

आंखों में लगे काजल को फैलने से बचने के लिए आप सबसे पतली टिप वाले काजल पेन या पेंसिल का इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रहे कि काजल या कोई भी मेकअप प्रोडक्ट आप लोकल ब्रांड का न खरीदें बल्कि किसी अच्छी ब्रांड वाले प्रोडक्ट को ही चुनें।

आंखों को कैसे दे फ्लॉलेस काजल लुक

काजल लगाते समय कई बार आईलैश पर प्रोडक्ट लग जाता है, बाद में पलके झपकाते समय आंखों में लगे काजल को बाहर की ओर फैला देता है। बता दें कि इससे बचने के लिए आप काजल लगाते ही टिश्यू या कॉटन पैड का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से आपकी आंखें काजल लगाने के बाद काफी खूबसूरत दिखेंगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़