Karwa Chauth पर 16 श्रृंगार के लिए चुनें ये Bichhiya Design, मिलेगा परफेक्ट फेस्टिव लुक

toe ring
AI Image

करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। इस खास मौके पर पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए फ्लोरल, स्टोन वर्क, पारंपरिक चांदी, मिनिमल और कुंदन डिजाइन की बिछिया ट्रेंड में हैं। ये लेटेस्ट डिजाइंस महिलाओं को आकर्षक और रॉयल लुक प्रदान करते हैं।

सुहागिन महिलाएं सालभर से करवा चौथ का त्योहार का इंतजार करती हैं। यह पर्व हर एक शादीशुदा महिला के लिए बेहद खास होता है। करवा चौथ की शॉपिंग के लिए महिलाएं काफी समय से तैयारी करती है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां सोलह श्रृंगार करती हैं और निर्जला व्रत रखती है।

करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। इस बार आपका पहला करवा चौथ है, तो आप 16 श्रृंगार में पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लेटेस्ट और नए डिजाइन की बिछिया शामिल कर सकते हैं। बिछिया सुहाग की निशानी मानी जाती है और यह पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

Karwa Chauth 2026 के लिए ट्राई करें बिछिया के ये 6 लेटेस्ट डिजाइन

मार्केट में आपको एक से बढ़कर एक बिछिया डिजाइंस देखने को मिल जाएगी। उनमें से कुछ बेहतरीन डिजाइंस इस लेख में बताएंगे।

फ्लोरल बिछिया डिजाइन

यदि आपकी अभी-अभी शादी हुई है और शादी के बाद आपका यह पहला करवा चौथ का व्रत है, तो आपके लिए इस तरह की खूबसूरत फ्लोरल बिछिया डिजाइन सबसे बेस्ट हो सकती है। वैसे यह बिछिया देखने में काफी चार्मिंग लगती है, जो अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रही है। इसमें बने फूल के डिजाइंस इसे और भी सुंदर बनाते हैं और यह पहनने में काफी आरामदायक होती है।

स्टोन वर्क वाली स्टाइलिश बिछिया

करवा चौथ पर कुछ हटकर पहनना चाहती है, तो आप स्टोन वाली बिछिया को जरुर पहनें। करवा चौथ के दिन अपनी लाल साड़ी के साथ इस तरह की स्टोन वर्क बिछिया पहन सकती हैं। वैसे यह दिखने में काफी ब्राइट लगती है और एक परफेक्ट फेस्टिव लुक प्रदान करेगा।

ट्रेडिशनल सिल्वर चांदी की बिछिया

अगर आप आर्टिफिशियल बिछिया के स्थान पर बिछिया पहन सकती हैं, तो चांदी की बिछिया डिजाइन सबसे बेस्ट रहने वाली है। यह आपके पैरों को एक एंटीक और रॉयल लुक देगी, जिससे आपके पैर काफी सुंदर दिखेंगे। इसको आप अपने पैरों में आलता या मेहंदी के सुंदर डिजाइंस बना सकती हैं।.

मिनिमल और डेली वियर बिछिया

अगर आपको रोजाना के लिए बिछिया चाहिए, तो आप मिनिमल या फिर डेली वियर बिछिया को चूज कर सकती है। वैसे इस तरह की बिछिया डिजाइंस बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। इसमें छोटी-छोटी रिंग्स या स्टार बने होते हैं। यह आपके पैरों को भरा हुआ और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करती है। इसको आप करवा चौथ के दिन पहन सकती हैं और इसके बाद डेली वियर में भी आसानी से कैरी कर सकते हैं।

एथनिक कुंदन या पेच वर्क बिछिया

अगर आप कुछ हटकर पहनना चाहते हैं, तो आप एथनिक बिछिया पहन सकते हैं। यह आपको एक खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक देने में मदद करेगी। खासकर करवा चौथ वाले दिन आप अपने 16 श्रृंगार के साथ इस तरह की बिछिया को जोड़कर अपने पूरे लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बना सकते हैं। यह आपको ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन भी मिल जाएगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़