करवाचौथ पर पार्लर को कहें 'ना'! घर पर ही मिनटों में बनाएं ट्रेंडिंग नेल आर्ट, पैसे भी बचेंगे

Karwa Chauth Nail Art
instagram

करवाचौथ का त्योहार नजदीक आ चुका है। ऐसे में महिलाएं तमाम तैयारियों में लगी है। अगर आप भी करवा चौथ के लिए सुंदर नेल्स के डिजाइंस बनवाने की सोच रही हैं, तो आपको ब्यूटी पार्लर जाने की अब कोई जरुरत नहीं, घर पर ही ईजी डिजाइंस की मदद से आप सुंदर नेल आर्ट बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं आप करवाचौथ पर अपने नेल्स पर किस तरह के डिजाइन्स बना सकते हैं।

करवाचौथ के त्योहार आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचें है। करवाचौथ के खास मौके पर महिलाएं न केवल पारंपरिक कपड़े और गहनों से खुद को सजाती हैं, बल्कि अपने हाथों और पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नेल आर्ट भी करवाती हैं। आजकल लोग पार्लर से नेल आर्ट जरुर कराती हैं, जो हाथों की खूबसूरती बढ़ाते हैं। लेकिन इसके लिए अब पार्लर जाने की कोई जरुरत नहीं है। रेड, गोल्डन और मैरून रंगों की नेल पॉलिश इस दिन के लिए बेहद लोकप्रिय हैं। ग्लिटर, स्टोन और मिनिमलिस्ट डिज़ाइन भी नेल्स को आकर्षक बना देते हैं। करवाचौथ पर नेल आर्ट करने से खास लुक मिलता है जिससे एक परफेक्ट फेस्टिव टच मिलता है। आप घर पर ही आसान तरीके से नेल आर्ट के डिजाइन बना सकते हैं। 

 

गोल्डन और रेड का कॉम्बो

करवा चौथ पर अपने नेल्स को सुंदर लुक देने के लिए आप गोल्डन और रेड का कॉम्बो जरुर ट्राई करें। यह डिजाइन भी काफी सिंपल और सुंदर लगता है। आपको इसके लिए शिमरी गोल्ड नेल पेंट लेनी है और रेड क्लासिक नेल पेंट। इस तरह के पैर्टन में आप नेल पेंट अप्लाई कर सकते हैं।

स्पार्कलिंग नेल्स

स्पार्कलिंग नेल्स का यह डिजाइन बेहद ही प्यारा है। इसमें नेल्स के बॉर्डर पर गोल्डन नेल पेंट अप्लाई कर सकती हैं, यह काम बेहद आसान है। ये पैर्टन काफी सिंपल है मगर यह डिजाइन काफी क्लासी लगता है। 

स्टोन वर्क नेल आर्ट

आजकल स्टोन वर्क वाली नेल आर्ट काफी ट्रेंड में है। इस डिजाइन के लिए आपको ग्लिटर वाली नेल पेंट लगाना जरुरी है और स्टोन को लगाना है। किसी भी पिन की मदद से आप इस डिजाइन को फटाफट लगा सकते हैं। यह नेल आर्ट आप अपने मनपंसद नेल पेंट से ट्राई कर सकती हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़