Mahashivratri पर पाना है Divine Look? ये ट्रेंडी Pendant Designs देंगे परफेक्ट स्टाइल

Mahashivratri Fashion
Instagram

महाशिवरात्रि के अवसर पर अपने लुक को खास बनाने के लिए लेटेस्ट पेंडेंट डिजाइन अपनाएं, जिनमें त्रिशूल से लेकर डमरू और शिव नेत्र वाले पेंडेंट शामिल हैं। ये ट्रेंडिंग डिजाइन आपके पारंपरिक और ऑफिस लुक को भी त्योहार के लिए परफेक्ट बना सकते हैं।

महाशिवरात्रि का त्योहार नजदीक आ चुका है। इस पर्व के लिए महिलाएं सबसे ज्यादा तैयारी करती हैं। मंदिर जाने के लिए तैयार होकर पूजा-पाठ करना। आमतौर पर कुछ महिलाएं तो ऑफिस लुक को त्योहार के हिसाब से तैयार करती हैं, जिससे वो उस दिन खूबसूरत दिखें और त्योहार को अच्छे से सेलिब्रेट कर सकें। क्या आप इस बार महाशिवरात्रि पर पेंडेंट स्टाइल करना चाहती हैं। तो आप भी महाशिवरात्रि स्पेशल कुछ हटेक ज्वेलरी जरुर पहनें। आइए आपको बताते हैं आप किस तरह के पेंडेंट को वियर कर सकते हैं।

त्रिशुल डिजाइन वाला पेंडेंट

महाशिवरात्रि लुक को बेहतर बनाने के लिए आप त्रिशूल डिजाइन वाले पेंडेट को खरीद सकती हैं। इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन कहीं से भी खरीद सकती हैं। आप चाहे तो पेंडेंट को चांदी की चेन और गोल्ड की चेन में भी वियर कर सकती हैं। इस तरह का पेंडेंट बेहद ही सुंदर लगता है। इसके साथ ही आपका लुक भी अच्छा नजर आएगा। 

शिव नेत्रों के साथ त्रिशुल पेंडेंट

आजकल शिवजी के नेत्र के साथ त्रिशुल पेंडेंट काफी ट्रेंड में हैं। आप महाशिवरात्रि के मौके पर इस तरह के पेंडेंट को वियर कर सकती हैं। यह चेन आपके गले की रौनक में चार चांद लगा देगी। इस तरह की चेन आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन मिल जाएगी। इसको आप रियल और आर्टिफिशियल किसी भी डिजाइन में पहन सकते हैं। 

महाशिवरात्रि के लिए डमरू वाला पेंडेंट

डमरु वाला पेंडेंट मार्केट में आपको काफी देखने को मिल जाएगा। यह आपके गले की रौनक बढ़ा देगा। यह लाइटवेट पेंडेंट बहुत ही प्यारे लगते हैं। इसको आप बाजार या ऑनलाइन के जरिए मांगा सकती हैं। अगर आप चाहे तो त्रिशूल और रुद्राक्ष के साथ ये पेंडेंट ले सकते हैं। 

महाशिवरात्रि के लिए पेंडेंट

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आप इस तरह का आकर्षक पेंडेंट खरीदकर अपने लुक को खास बना सकती हैं। ये पेंडेंट आर्टिफिशियल और गोल्ड दोनों प्रकार के खूबसूरत डिजाइनों में आसानी से मिल जाएंगे। महाशिवरात्रि के दिन इसे पहनकर आप अपने पारंपरिक अंदाज में एक अलग ही निखार ला सकती हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़