Online Fraud पर WhatsApp का बड़ा एक्शन, नई 'Strict Setting' से आपका Account होगा फुलप्रूफ

व्हाट्सएप ने ऑनलाइन स्कैम से सुरक्षा के लिए नई 'स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग' पेश की है, जिसे प्राइवेसी के एडवांस ऑप्शन से इनेबल किया जा सकता है। यह सेटिंग टू-स्टेप वेरिफिकेशन, अननोन कॉल साइलेंस और आईपी एड्रेस प्रोटेक्शन जैसे कई सिक्योरिटी फीचर्स को एक्टिवेट कर देती है।
मेटा स्वामित्व WhatsApp अपने यूजर्स को स्कैमर्स से बचाने के लिए एक नई 'स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग' सुविधा लेकर आएं। गौरतलब है आज की इंटरनेट की दुनिया में ठगी के मामले सबसे ज्यादा आ रहा है। अधिकांश स्कैमर्स फिशिंग मैसेज, लिंक, एपीके आदि के जरिए ठगी का कार्य करते हैं। अब आप अपने WhatsApp अकाउंट में बस थोड़ा परिवर्तन करने के बाद अधिक सुरक्षित बना सकते हैं।
असल में WhatsApp के ऑप्ट-इन फीचर 'स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग' के जरिए प्राइवेसी और सिक्योरिटी कंट्रोल्स को स्टार्ट कर सकते हैं-
इससे क्या होगा बदलाव
- जब आप स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग टर्न ऑन करने से टू-स्टेप वेरिफिकेशन लागू हो जाता है।
- फोन नंबर बदलने या वॉट्सऐप को री-इंस्टॉल करने या स्कैमर द्वारा अकाउंट में सेंध होने पर सिक्योरिटी नोटिफिकेशन आता है।
- किसी भी अनजान व्यक्ति के द्वारा भेजे गए टैचमेंट और मीडिया तुरंत ही अपने आप ब्लॉक हो जाएगी।
- इसके अलावा, अनजान नंबर से आने वाली कॉल खुद ही साइलेंट हो जाती है।
- कॉल के दौरान आपका आइपी एड्रेस छिपा रहेगा।
- प्रोफाइल संबंधी जानकारी और एक्टिविटी छिपी रहती हैं।
- आपका नंबर या ग्रुप में पहले से शामिल व्यक्ति ही ग्रुप चैट में एड कर पाएंगे।
इन सेटिंग को इनेबल करें
- सबसे पहले आप प्राइमरी डिवाइस की सेटिंग में जाएं।
- सेटिंग के प्राइवेसी सेक्शन में जाकर स्क्रॉल डाउन करें।
- अब आप एडवांस ऑप्शन चुनें और उसको टर्न ऑन कर दें। इससे स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग लागू हो जाएगी।
- वैसे इससे आप मैसेजिंग और कॉलिंग की सामान्य सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे।
अन्य न्यूज़















