Simple Saree को मॉडर्न बनाने के लिए चुनें ये 5 Trending Silver Waist Chain डिजाइन्स, मिलेगा Perfect Ethnic Look

Silver Westchain
Instagram

साड़ी के सौंदर्य को आधुनिकता प्रदान करने के लिए पतली सिल्वर वेस्ट चेन एक अनिवार्य एक्सेसरी के रूप में उभरी है। यह लेख स्पष्ट करता है कि कैसे हार्ट पैटर्न और पर्ल डिटेलिंग जैसे डिजाइंस साधारण साड़ी को एक हाई-एंड स्टेटमेंट लुक में परिवर्तित कर सकते हैं।

फैशन के दौर में साड़ी का क्रेज कभी खत्म नहीं होगा। हर साल ट्रेंड्स बदलते रहते हैं लेकिन महिलाएं साड़ी को सिर्फ ट्रेडिशनल अंदाज में नहीं, बल्कि नए और स्टाइलिश ट्विस्ट के साथ कैरी करना पसंद करते हैं। क्या भी साधरण साड़ी लुक में ग्लैमर और मॉर्डन एलिगेंस चाहते हैं, तो पतली सिल्वर वेस्ट चेन को आप जरुर पहनें। इस तरह की वेस्टचेन  न सिर्फ आपकी कमर को खूबसूरत बनाएंगी बल्कि खूबसूरती को हाइलाइट करेगी बल्कि पूरे लुक को रॉयल और फैशनेबल टच भी दे सकती हैं। चलिए आपको इस लेख में बताते हैं कुछ ट्रेंडी सिल्वर वेस्ट चेन डिजाइंस के बारे में, जो आपके साड़ी लुक और भी गॉर्जियस बना देंगी। 

हार्ट एंड रिंग पैटर्न वेस्ट चेन

जैसा कि साड़ी को स्टाइलिश बनाने के लिए न केवल पल्लू और ब्लाउज ही नहीं, बल्कि छोटी-छोटी एक्सेसरीज भी काफी जरुरी है। ट्रेडिशनल लुक को डिफरेंट और एलिगेंट टच देने के लिए हार्ट और रिंग पैटर्न वेस्ट चेन सबसे बेहतरीन विकल्प साबित होगा। इसका यूनिक डिजाइन कमर को खूबसूरती से हाइलाइट करता है और सिंपल साड़ी को स्टेटमेंट लुक दे सकते हैं।

स्टाइलिंग टिप- किसी भी खास फंक्शन में आप सिल्क, कॉटन, बनारसी या किसी भी फैब्रिक की साड़ी यह वेस्ट चेन पहनेंगी तो आपके एथनिक को मॉर्डन चार्म मिलेगा।

पर्ल डिटेलिंग वेस्ट चेन

साड़ी के लुक में जान डालने के लिए आप सिल्वर वेस्ट चेन को कैरी कर सकते हैं। यह सिंपल साड़ी भी गॉर्जियस लुक देगी। अब आपको साड़ी को लुक को खास बनाने के लिए हैवी ज्वलेरी पहननी की जरुरत नहीं है।

स्‍टाइलिंग टिप: इसको आप ऑर्गेंजा साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं, तो इससे आपका लुक और बेहतर बन जाएगा। लेकिन ज्वेलरी में हल्का या छोटा नेकलेस ही कैरी करें।

 बटरफ्लाई पैटर्न सिंपल वेस्ट चेन

अगर आप साड़ी में स्टाइलिश लुक पाना चाहते हैं, तो आप बटरफ्लाई पैटर्न सिंपल वेस्ट चेन को कैरी कर सकते हैं। इसके छोटे-छोटे तितली पेंडेंट कमरबंद में चार चांद लगा रहे हैं। यह आपकी साड़ी लुक को कमाल बना देगा।

स्टाइलिंग टिप- यह वेस्ट चेन शिफॉन, जॉर्जेट या नेट जैसी लाइटवेट साड़ियों पर एकदम मस्त लगेंगी और यह आपके लुक को ग्लैमरस बनाएगी।

डबल लेयर सिल्वर वेस्ट चेन

साड़ी लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप डबल लेयर सिल्वर वेस्ट चेन को किसी भी त्योहार या इवेंट पर साड़ी के साथ ट्राई कर सकती हैं। इसे पहनते समय ध्यान रखें कि यह ज्यादा ढीली न हो। कमर पर फिट और बंधा हुआ वेस्ट चेन ज्यादा अच्छा लगता है।

स्‍टाइलिंग टिप:जब साड़ी को बांधे तो सबसे पहले साड़ी के पल्लू और प्लीट्स को एकदम नीट रखें, जिससे वेस्ट चेन का डबल लेयर पैटर्न आसानी से नजर आ सकता है।

पर्ल-चेन वेस्ट चेन

इस तरह की वेस्ट चेन आप साड़ी के साथ वियर करेंगी तो यह काफी सुंदर नजर आएगी। इसमें आपको काफी फैंसी डिजाइन मिल जाएंगे। कमरपबंद को पतले कपड़े वाली साड़ी के साथ पहनें। 

स्टाइलिंग टिप- आप इसे साड़ी ही नहीं, किसी भी तरह के क्रॉप टॉप-स्कर्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका वेस्ट एरिया भी हाइलाइट होगा। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़