Rosemary Oil vs Minoxidil: बालों की ग्रोथ में क्या सच में असरदार है रोजमेरी तेल

बालों के झड़ने की समस्या में रोजमेरी ऑयल मिनॉक्सिडील दवाई जितना ही असरदार साबित हो सकता है। 2015 की एक रिसर्च के अनुसार, छह महीने के नियमित इस्तेमाल से यह बालों की डेंसिटी में सुधार लाता है। मिनॉक्सिडील की तुलना में कम साइड इफेक्ट्स वाला यह तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर नए बाल उगाने में मदद करता है।
आज के समय में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन चुकी है। अधिकतर महिलाएं इन झड़ते बालों की वजह से अक्सर परेशान रहते हैं और तरह-तरह के महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। इस दौरान सोशल मीडिया पर बालों को दोबारा उगाने के लिए अलग-अलग ट्रेंड्स सामने आ रहे हैं।
इन दिनों रोजमेरी ऑयल बहुत ज्यादा चर्चा में हैं। रोजमेरी तेल बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। वहीं, यह मिनॉक्सिडील जैसी मेडिकल दवाई जितना ही असरदार मानी जाती है।
रोजमेरी ऑयल मिनॉक्सिडिल जितनी हेयर ग्रोथ दे सकता है?
सवाल उठता है कि क्या यह एक प्राकृतिक तेल वाकई किसी मेडिकल दवाई की बराबरी कर सकता है? यदि आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो इस लेख में आपको बताएंगे कि रोजमेरी ऑयल मिनॉक्सिडील जितनी हेयर ग्रोथ हे सकता है या नहीं।
क्या कहती है रिसर्च और क्लिनिकल स्टडी?
साल 2015 की एक क्लिनिकल स्टडी और रिसर्च के मुताबिक, बालों के झड़ने से परेशान लोगों के दो ग्रुप्स पर एक टेस्ट किया गया था। एक ग्रुप को 2% मिनॉक्लिडिल इस्तेमाल करने को दिया गया, वहीं दूसरे ग्रुप को रोजमेरी ऑयल दिया गया। 6 महीने के अंदर नियमित इस्तेमाल से दोनों ग्रुप्स के लोगों की बालों की डेंसिटी में काफी सुधार देखा गया है।
एक्सपर्ट बताते हैं कि, रोजमेरी ऑयल में कार्नोसिक एसिड स्कैल्प पाया जाता है, जो कि नसों और टिश्यूज को स्वस्थ रखता है, साथ ही स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे नए बाल उगने में मदद मिलती है। यह स्कैल्प खुजली और जलन जैसी शिकायतों काफी कम करता है।
मिनॉक्सिडिल और रोजमेरी
मिनॉक्सिडिल का इस्तेमाल अचानक बंद करने पर बाल दोबारा तेजी से झड़ सकते हैं। इसकी शुरुआत दिनों में सिर में जलन या पपड़ी जमने जैसी परेशानी होती है। रोजमेरी ऑयल के साइड इफेक्ट्स मिनॉक्सिडील की जगह बेहद कम माने जाते हैं। यदि आपके बाल झड़ते हैं, तो आप तुरंत केमिकल वाली दवाइयों के जगह रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
घर पर रोजमेरी ऑयल लगाने का सही तरीका
- सबसे पहले आप रोजमेरी एसेंशियल ऑयल की 5 से 6 बूंदें एक कटोरी में निकाल लें।
- अब इसमें 1-2 चम्मच नारियल तेल या जोजोबा ऑयल बराबर मात्रा में मिला लें।
- फिर इस मिश्रण से स्कैल्प की हल्के हाथों से मसाज करें और कम से कम 1 घंटे तक लगा लें।
- अब किसी माइल्ड सल्फेट-फ्री शैम्पू से बाल धो लें।
अन्य न्यूज़














