चेहरे की Rough Skin ने छीन ली है चमक? ये Aloe Vera Remedy लौटाएगी Glowing निखार

क्या आप खुरदरी त्वचा, पिंपल्स और रैशेज की समस्या से परेशान हैं? इस लेख में एलोवेरा, हल्दी और चंदन से बने एक असरदार घरेलू फेस पैक के बारे में बताया गया है, जो त्वचा को मुलायम और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
क्या आपके चेहरे पर भी पिंपल्स, रैशेज होने लगते हैं। यह एक आम समस्या बन गई है, जिससे अधितकर महिलाएं परेशान रहती हैं। यदि आपकी चेहरे की स्किन खुरदुरी होने लगी है, तो परेशानी और भी बढ़ सकती हैं। यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। बदलते मौसम में अधिकतर महिलाएं त्वचा संबंधित समस्याओं का सामना करती हैं।
यदि आपकी स्किन खुरदरी होती जा रही है, तो आप घर पर रहकर ही एक खास उपाय ट्राई करें। आप एलोवेरा के पेस्ट से मुलायम और ग्लोइंग त्वचा पा सकती हैं। इस पेस्ट को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरुरत पड़ेगी।
एलोवेरा पेस्ट बनाने के लिए सामग्री
- एलोवेरा
- हल्दी
- चंदन पाउडर
एलोवेरा पेस्ट बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल लें।
- इसके बाद इस जेल में थोड़ा चंदन पाउडर और चुटकी भर हल्दी पाउडर मिला लें।
- अब इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इसे एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख दें।
- यह आपका एलोवेरा पेस्ट बनकर तैयार है।
- रात के समय सोने से पहले इस पेस्ट को चेहरे को लगा लें और इसे साफ पानी से धोकर इस पेस्ट को 30 मिनट के लिए लगा लें।
- 30 मिनट के बाद कच्चे दूध से चेहरे की मसाज करें।
- फिर आप अपने चेहरे को साफी पानी से धो सकती हैं।
- यदि आप इस एलोवेरा पेस्ट का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें।
अन्य न्यूज़












