Wedding फंक्शन में चार चांद लगा देंगे ये 7 खूबसूरत Peacock Bangles

peacock kada
Instagram

शादियों और त्योहारों के सीजन में पारंपरिक लुक को खास बनाने के लिए कंगन बेहद अहम होते हैं। इस मौके पर मीनाकारी, कुंदन, डबल मोर, ओपन कफ, रजवाड़ी और पर्ल बॉर्डर जैसे पीकॉक डिजाइन कड़े बेहतरीन विकल्प हैं। इन्हें साड़ी या लहंगे के साथ पहनकर महिलाएं आकर्षक और रॉयल लुक पा सकती हैं।

शादियों का सीजन चल रहा है। वेडिंग का कोई भी खास इवेंट या फंक्शन हो, तो महिलाओं के श्रृंगार करना सबसे जरुरी माना जाता है। शादी-ब्याह के मौके पर वे ट्रेडिशनल एथनिक या साड़ी पहनने के साथ अलग-अलग तरह की मैचिंग ज्वेलरी पहनती हैं।

ज्वेलरी की बात हो रही है, तो हाथों में बैंगल्स जरुर पहने जाते है। वैसे बैंगल्स आपके हर एक लुक में जान डाल देते हैं। इसके साथ ही हाथों की खूबसूरती को भी दोगुनी हो जाती है।

यदि आप नए-नए पैटर्न वाले बैंगल्स ट्राई करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए सबसे परफेक्ट रहेगा। आपको इस लेख में काफी बेहतरीन डिजाइन वाले कड़े बताने जा रहे हैं।

शादी और त्योहारों के लिए 7 ट्रेंडी पीकॉक डिजाइन कड़े

मीनाकारी पीकॉक पैटर्न कड़े

फैशन के मामले में आजकल मीनाकारी ज्वेलरी काफी ट्रेंडी है। शादी के सीजन में ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए इस तरह की मीनाकारी पीकॉक पैटर्न कड़े डिजाइंस को ट्राई कर सकते हैं। अपने आउटफिट के हिसाब से कलर मैच करके इस तरह के कड़े खरीद सकते हैं।

कुंदन और स्टोन वाले मोर पैटर्न कड़े

कुंदन और स्टोन जड़ित मोर का कंगन का डिजाइन काफी पसंद किए जा रहे हैं। यह आपके हाथों को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बना सकते हैं। ऐसे में कड़ों में की गई कुंदन और पोलकी डिजाइन इन्हें और शानदार बनाती है। इसको आप शादी, सगाई या रिसेप्शन जैसे खास फंक्शन पर पहन सकते हैं।

डबल पीकॉक मोर डिजाइन कड़े

यदि आप किसी खास इवेंट में साड़ी या हैवी अनारकली सूट पहनना चाहते हैं, तो इसके साथ नए व डिजाइनर कंगन को जरुर पहन सकते हैं। आजकल डबल पीकॉक मोर डिजाइन कड़े को काफी पसंद किए जाते हैं। शादी-ब्याह के फंक्शन के लिए इस तरह के कड़े काफी शानदार माने जाते हैं।

ओपन कफ पीकॉक डिजाइन कड़े

अगर आपको एकदम यूनिक लुक चाहिए, तो इस बार अपने लुक को खास बनाने के लिए ओपन कफ मोर कड़े डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। इनमें बने पीकॉक डिजाइन आपकी ट्रेडिशनल और एथनिक लुक को गॉर्जियस बना देंगे।

रजवाड़ी फिनिश वाले मोर पैटर्न कड़े

आजकल रजवाड़ी फिनिश वाले मोर पैटर्न कड़े काफी पसंद किए जा रहे हैं। यह एकदम रॉयल लुक देते हैं। इसको आप राजपूती पोशाक और लहंगे के साथ पहन सकते हैं। इसे पहनकर आपको एकदम रॉयल लुक मिलेगा।

पीकॉक कुंदन सिल्क थ्रेड कड़ा

रेशमी धागों से बना हुआ कई सारे खूबसूरत पीकॉक कुंदन सिल्क थ्रेड कड़ा आपके हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देगा। इसे आप हैवी साड़ी के साथ पहनकर अपने लुक को बेहतरीन बना सकते हैं।

पर्ल बॉर्डर पीकॉक डिजाइन कड़े

यदि वेडिंग सीजन अपने हाथों को आकर्षक और सुंदर बनाने के लिए आप पर्ल बॉर्डर पीकॉक डिजाइन कड़े बेस्ट रहने वाले हैं। इनको आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से आसानी से खरीद सकते हैं। यह आपके हाथों में चार चांद लगा देंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़