संसद की विशेष बैठक Delimitation आगे बढ़ाने की चाल, हिमाचल के मंत्री Chander Kumar का आरोप

हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने दावा किया है कि केंद्र सरकार संसद की विशेष बैठक के जरिए परिसीमन की प्रक्रिया तेज करना चाहती है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पारित हो चुका है और इसे 2011 की जनगणना के आधार पर लागू किया जा सकता है। मंत्री ने लोकसभा में 850 सीटें करने के कथित लक्ष्य पर भी सवाल उठाए।
हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री एवं पूर्व सांसद चंद्र कुमार ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संसद की विशेष बैठक बुलाने का निर्णय महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और लोकसभा सीट की संख्या बढ़ाने की एक राजनीतिक चाल है। कुमार ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक संसद द्वारा पहले ही पारित किया जा चुका है और इसे 2011 की जनगणना के आधार पर लागू किया जा सकता है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन की आवश्यकता पर भी सवाल उठाते हुए तर्क दिया कि मौजूदा प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करना कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।
मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि केंद्र ने विपक्ष के दबाव के बाद 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक संसद की विशेष बैठक बुलाई है, लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य परिसीमन की कवायद में तेजी लाना है। वर्ष 2011 की परिसीमन कवायद के दौरान संबंधित समिति के सदस्य रहे कुमार ने याद दिलाया कि उस समय जनसंख्या के आधार पर विधानसभा क्षेत्रों का समायोजन किया गया था, जिसमें कुछ सीट को सुरक्षित और अन्य को सामान्य श्रेणी के रूप में निर्धारित किया गया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य लोकसभा सीट की संख्या बढ़ाकर 850 करना है, जिससे उत्तर भारतीय राज्यों को अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा और दक्षिणी राज्यों को संभवत: नुकसान उठाना पड़ सकता है।
अन्य न्यूज़














