Valentine's Day Gift: गर्लफ्रेंड को दें 2 ग्राम का Gold Bracelet, बजट में आएगा ये स्टाइलिश तोहफा

Valentine Day Gift
Instagram

वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए 2 ग्राम गोल्ड ब्रेसलेट एक बेहतरीन विकल्प है, जिसमें पर्ल, इंफिनिटी और हार्ट जैसे लेटेस्ट और स्टाइलिश डिजाइंस उपलब्ध हैं। यह लेख कम बजट में आपकी गर्लफ्रेंड को स्पेशल फील कराने के लिए कुछ आकर्षक ब्रेसलेट आइडियाज प्रस्तुत करता है।

वैलेंटाइन डे बेहद नजदीक आ चुका है। अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ खास तोहफा देना चाहते हैं, तो आप गोल्ड ब्रेसलेट गिफ्ट कर सकते हैं। वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर को फील स्पेशल करवाना चाहते हैं, 2 ग्राम का गोल्ड ब्रेसलेट गिफ्ट जरुर करें। इस तरह का गिफ्ट देखकर आपकी गर्लफ्रेंड खुश हो जाएगी और आप दोनों में प्यार और ज्यादा बढ़ जाएगा। आइए आपको बताते आइडियाज देते हैं कि आप किस तरह का ब्रेसलेट को खरीद सकते हैं।

गोल्ड ब्रेसलेट डिजाइन

जब आप अपनी पार्टनर को गोल्ड ब्रेसलेट उपहार में देंगे, तो उनके हाथ और भी आकर्षक लगेंगे। तस्वीर में दिख रहा यह ब्रेसलेट पहनने के बाद बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। इसकी खास बात यह है कि इसे खास मौकों के साथ-साथ रोजाना भी आराम से पहना जा सकता है, जिससे उनकी खूबसूरती में हर दिन निखार आएगा। 

पर्ल के साथ बनवाएं गोल्ड ब्रेसलेट

हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए आप पर्ल के साथ गोल्ड  ब्रेसलेट को तैयार कर सकते हैं, जिससे आपकी गर्लफ्रेंड काफी खुश हो जाएगी। इस तरह के ब्रेसलेट 2 ग्राम में बन जाएंगे, आपको 18 कैरेट के हिसाब से 15 से 16 हजार रुपये में पड़ेगा। इस तरह के ब्रेसलेट को पहनने के बाद आपकी गर्लफ्रेंड के हाथ काफी सुंदर दिखाएंगे। 

इंफिनिटी डिजाइन वाला ब्रेसलेट

वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश देखना चाहते हैं, तो इंफिनिटी डिजाइन वाला ब्रेसलेट गिफ्ट कर सकते हैं। इस तरह के ब्रेसलेट आपकी गर्लफ्रेंड के हाथ पर बहुत ही प्यारा लगेगा। ब्रेसलेट में बना इंफिनिटी जीवन में पॉजिटिविटी लेकर आता है। आपका पार्टनर इसे काफी पसंद करेगा।

हार्ट डिजाइन वाला ब्रेसलेट

हार्ट शेप डिजाइन वाले ब्रेसलेट 2 ग्राम गोल्ड के बहुत ही प्यारे बनते हैं। यह पहनने के बाद भी बहुत ही अच्छा लगता है। इसमें आपको स्टोन वर्क के साथ गोल्ड के हार्ट भी मिलेंगे। इस तरह के ब्रेसलेट देखकर आपकी गर्लफ्रेंड खुश हो जाएगी। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़