Winter Outfits: ठंड में दिखना है स्टाइलिश तो चुनें Co-ord Sets और ब्राइट कलर्स

सर्दियों में ठंड से बचने और स्टाइलिश दिखने के लिए विंटर को-ऑर्ड सेट्स, स्कार्फ, कैप और शॉल बेहतरीन विकल्प हैं। इसके अलावा जींस या वुलन स्कर्ट के साथ लॉन्ग बूट्स पहनकर डिफरेंट लुक पाया जा सकता है। इस सीजन में इलूमनेटिंग येलो, अल्टीमेट ग्रे और फुसिया फेडोरा जैसे ब्राइट और लाइट कलर्स काफी ट्रेंड में हैं।
मौसम में काफी बदलाव आ रहा है। धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। सर्दियों शुरु होते ही हमारे पहनावे से लेकर लाइफस्टाइल में काफी बदलाव होने आते हैं। बदलते मौसम में स्टाइलिश बनाए रखने के लिए के कारण सेहत खराब हो जाती है।
यदि आप इस विंटर सीजन में शानदार लुक पाना चाहते हैं तो ये स्टाइलिश आउटफिट्स आपके काम आएंगे। ऐसे में लड़कियों के मन में सवाल आता है कि आखिर वह किस रंग के कपड़े पहनें? जिससे उनका लुक परफेक्ट नजर आएगा।
अब आप मोटे-मोटे कपड़ों की वजह से वह ज्यादा हैवी न दिखें। इस सीजन में कुछ ऐसे रंगों के कपड़ों के बारे में बताएंगे, जिससे आपका लुक काफी बेहतरीन होगा।
विंटर Co-ord सेट्स एक बेस्ट ऑप्शन
स्कार्फ और कैप सर्दियों में ठंड से बचने के लिए साथ ही स्टाइल स्टेटमेंट भी है। इसलिए अपने लिए कुछ मल्टीकलर, ब्लैक और वाइट जैसे कलर के स्टोल और कैप को अपने वॉर्डरोब में शामिल हो सकते हैं। वहीं, हर सीजन में शॉल का फैशन रहता है, शॉल प्लेन सूट या साड़ी के ऊपर काफी अच्छा लगता है।
लॉन्ग शू दिलाएंगे डिफरेंट लुक
जब आप शू और जूतों का चयन करते है, तो स्टाइल स्टेटमेंट के लिए ध्यान रखना जरुरी है। जीन्स और वुलन स्कर्ट के साथ लॉन्ग बूट्स काफी अच्छे लगते हैं। जूतों का चयन करते समय स्टाइल और पसंद के साथ अपने कंफर्ट पर ध्यान दें।
लाइट कलर्स भी हैं शानदार
विंटर में लाइट कलर वियर करने से स्टाइलिश लुक मिलता है। इलूमनेटिंग येलो, फायर वर्ल, अल्टीमेट ग्रे, काफी ट्रेंड में हैं। इन सभी कलर्स की खासियत ये है कि यह काफी ब्राइट हैं। फुसिया फेडोरा कलर भी काफी सेलेब्रिटी पहने हुए देख सकते हैं। रानी और पर्पल रंग का यह कॉम्बिनेशन भी कमाल का है।
अन्य न्यूज़














