Waterproof Kajal और Eyeliner लगाते समय न करें ये गलतियां, वरना आंखों को हो सकता है नुकसान

Waterproof Kajal
AI Image

वॉटरप्रूफ काजल और आइलाइनर का गलत तरीके से इस्तेमाल आंखों में जलन, लालिमा और इंफेक्शन की वजह बन सकता है। आंखों की वॉटरलाइन पर काजल लगाने और सोने से पहले मेकअप न हटाने से बचना चाहिए। इसके अलावा एक्सपायर्ड प्रोडक्ट लगाने या दूसरों के साथ काजल शेयर करने से आंखों को नुकसान पहुंचता है।

जब भी महिलाएं मेकअप करती हैं, तो आंखों को खूबसरत दिखाने के लिए आइलाइनर और काजल का इस्तेमाल करती हैं। खासकर वॉटरप्रूफ काजल और आइलाइनर उन लोगों को ज्यादा पसंद आते हैं, जिनका मेकअप फैल जल्दी जाता है। या फिर जो लंबे समय तक मेकअप लगाए रखना चाहती हैं। लेकिन इनको लगाते समय और हटाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि इस दौरान आपके द्वारा की गई छोटी-छोटी गलतियों से आंखों में रेडनेस, जलन या कोई अन्य परेशानी हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी रोजाना वॉटरप्रूफ आइलाइनर या काजल लगाती हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको किन गलतियों से बचना चाहिए।

आंखों में वॉटरप्रूफ काजल और आइलाइनर लगाते समय न करें ये गलत‍ियां

अगर आप भी आंखों में वॉटरप्रूफ काजल या आइलाइनर लगाती हैं, तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Diwali पर पाना है रॉयल लुक तो Radhika Merchant के इन Saree कलेक्शन से लें इंस्पिरेशन

आंखों की वॉटरलाइन में न लगाएं काजल

कई महिलाएं आंखों की वॉटरलाइन यानी की पलकों के अंदर वाले हिस्से पर भी काजल लगाती है। लेकिन इससे आंखों के अंदर तक काजल चला जाता है। इससे कई बार कुछ लोगों की आंखों में जलन होने लगती है। अगर आपकी आंखें जल्दी लाल होती हैं या फिर ड्राईनेस रहती है, तो इस जगह पर काजल लगाने से बचना चाहिए।

वॉटरप्रूफ मेकअप जरूर करें रिमूव

वॉटरप्रूफ काजल या आइलाइनर आसानी से नहीं छूटते हैं। ऐसे में कई महिलाएं यह गलतियां करती हैं कि इसको लगाकर ही सो जाती हैं। यह तरीका सही नहीं होता है। इसलिए आप सोने से पहले आई मेकअप अच्छे से हटा लें। इसके लिए आप आई मेकअप हटाने वाले प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

जोर से आंखों को न रगड़ें

मेकअप रिमूव करते समय आंखों को तेजी से न रगड़ें। इससे पलकों के आसपास की स्किन को नुकसान हो सकता है। इसलिए हमेशा मेकअप रिमूवर को कॉटन पर लेकर थोड़ी देर आंखों पर रखें और फिर धीरे-धीरे इसको साफ करें।

पुराने काजल और आइलाइनर का न करें इस्तेमाल

आइलाइनर और काजल को इस्तेमाल करने में कोई समस्या नहीं है। लेकिन इनकी एक्सपायरी डेट चेक करना न भूलें। क्योंकि अगर आपने एक्सपायरी काजल या आइलाइनर आंखों में लगाया है, तो इससे आंखों को नुकसान हो सकता है।

दूसरों से न शेयर करें अपना काजल

कई महिलाएं अपना आइलाइनर या काजल किसी दूसरे के साथ शेयर कर देती हैं। लेकिन यह तरीका सही नहीं होता है। ऐसा करने से आंखों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़