अभिनेता Sampath J Ram ने खत्म की जीवनलीला, पैसों की तंगी के कारण उठाया खौफनाक कदम, कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक की लहर

Sampath J Ram
Instagram
रितिका कमठान । Apr 24 2023 12:55PM

लग्नश्री बालाजी फोटो स्टूडियो जैसी फिल्म में काम करने वाले संपत जे की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी। वहीं अब उनके निधन की सूचना मिलने पर उनके परिवार में मातम पसर गया है। मगर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में संपत जे. के निधन के बाद ही शोक की लहर दौड़ गई है।

मनोरंजन जगत से एक चौंकाने वाली खबर आई है। कन्नड़ इंडस्ट्री के लोकप्रिय टीवी स्टार संपत जे. (संपत जे) ने आत्महत्या कर ली है। महज 35 साल की उम्र में उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया। संपत ने 22 अप्रैल को नेलमंगला में अपने आवास पर आत्महत्या की थी। इस सूचना के बाद कन्नड़ फिल्म उद्योग शोक में है।

जानकारी के मुताबिक संपत जे को कई दिनों से काम नहीं मिला था। काम ना होने के कारण वो काफी परेशान था और नतीजतन डिप्रेशन में चले गए थे। माना जा रहा है कि इन्हीं कारणों से उन्होंने जीवनलीला को समाप्त करने का कदम उठाया है। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद से पूरी कन्नड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

कई सितारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की जानकारी मिलन के बाद टीवी शो अग्निसाक्षी से संपत के सह-कलाकार विजय सूर्या ने कहा, ''वह पिछले कुछ दिनों से एक अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश में थे। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके निधन के बाद कई सितारों ने दुख व्यक्त किया है और उन्हें याद किया है।

एक वर्ष पहले की थी शादी

जानकारी के मुताबिक लग्नश्री बालाजी फोटो स्टूडियो जैसी फिल्म में काम करने वाले संपत जे की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी। वहीं अब उनके निधन की सूचना मिलने पर उनके परिवार में मातम पसर गया है। इस घटना के बाद से अब तक परिवार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। एक अच्छे अभिनेता का इतनी कम उम्र में चले जाना काफी दुखद है।

कई अभिनेता कर चुके हैं आत्महत्या

बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब किसी अभिनेता ने आत्महत्या की है। इससे पहले भी कई सितारे आत्महत्या करने जैसा बड़ा कदम उठा चुके है। हालांकि कई ने डिप्रेशन के कारण, तो किसी ने काम ना मिलने के कारण या रिश्ते में परेशानी आने के कारण ये कदम उठाया है। इसमें प्रत्युशा बनर्जी, तुनिशा शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, समीर शर्मा, कुशल पंजाबी, जिया खान, गुरु दत्त, सिल्स स्मिता जैसे बड़े नाम शामिल है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़