एक्ट्रेस काजोल ने मुंबई के जुहू में एक साथ खरीदे दो फ्लैट, जानें कितनी है कीमत

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने मुंबई में अपनी संपत्तियों की लिस्ट में कुछ और प्रोपर्टी एड की है। जुहू में शिव शक्ति बंगले की मालकिन अभिनेत्री काजोल ने अपने बंगले के करीब दो फ्लैट खरीदे हैं। काजोल ने आलीशान अपार्टमेंट खरीदने पर 11.95 करोड़ रुपये खर्च किए।
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने मुंबई में अपनी संपत्तियों की लिस्ट में कुछ और प्रोपर्टी एड की है। जुहू में शिव शक्ति बंगले की मालकिन अभिनेत्री काजोल ने अपने बंगले के करीब दो फ्लैट खरीदे हैं। काजोल ने आलीशान अपार्टमेंट खरीदने पर 11.95 करोड़ रुपये खर्च किए। स्क्वायरफीटइंडिया डॉट कॉम ने उनके फ्लैट और सौदे की जानकारी का खुलासा किया है। साइट द्वारा एक्सेस किए गए संपत्ति दस्तावेज के अनुसार, फ्लैट बिल्डिंग की 10 वीं मंजिल पर स्थित हैं।
इसे भी पढ़ें: अखिलेश का आरोप, आरक्षण के तहत नौकरी नहीं देने के लिए भाजपा रेल-जहाज बेच रही
काजोल ने मुंबई में 2 नए शानदार फ्लैट खरीदे
हालांकि अभिनेत्री ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है, स्क्वायरफीटइंडिया डॉट कॉम के संस्थापक वरुण सिंह ने अभिनेत्री के फ्लैटों के बारे में कुछ विवरणों का खुलासा किया है। वरुण ने कहा "फ्लैट 10वीं मंजिल पर हैं और अपार्टमेंट की कुल लागत 11.95 करोड़ है।"
इसे भी पढ़ें: गूगल में गलतियां खोज कमाए 66 करोड़, इंदौर से चलाते है अपनी कंपनी
कैसे हैं फ्लैट
वेबसाइट के अनुसार, दोनों फ्लैटों का कारपेट एरिया लगभग 2,000 वर्ग फुट है और सौदे जनवरी 2022 में दर्ज किए गए थे। एक दिलचस्प तथ्य यह है कि जिस इमारत में काजोल ने फ्लैट खरीदे हैं, वह उसी सड़क पर है जहां उनका वर्तमान बंगला है, शिव शक्ति के पास। साथ ही दस्तावेजों से पता चलता है कि सौदे पर काजोल विशाल देवगन ने त्रयक्ष प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ हस्ताक्षर किए थे।
पेशेवर मोर्चे पर, बॉलीवुड अभिनेत्री को आखिरी बार त्रिभंगा में देखा गया था, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी। फिल्म में काजोल ने अनुराधा आप्टे का किरदार निभाया था। फिल्म में मिथिला पालकर, तन्वी आज़मी, मानव गोहिल, कुणाल रॉय कपूर और अन्य भी थे। इससे पहले, अभिनेत्री ने देवी नामक एक लघु फिल्म में ज्योति की भूमिका निभाई थी।
अन्य न्यूज़














