बॉलीवुड में फिर कदम रखेंगी 'दामिनी' फेम Meenakshi Seshadri, 62 की उम्र में फिल्मों और ओटीटी के लिए तलाश रहीं प्रभावशाली भूमिकाएं

Meenakshi Seshadri
Instagram Meenakshi Seshadri
रेनू तिवारी । May 26 2026 1:43PM

उन्होंने मनोरंजन उद्योग (Entertainment Industry) में एक बार फिर से कदम रखने और सार्थक काम करने की इच्छा जताई है। वर्ष 1997 में शादी के बंधन में बंधने के बाद मीनाक्षी ने अभिनय जगत से दूरी बना ली थी और वे अमेरिका जाकर बस गई थीं।

90 के दशक की मशहूर और बेहद खूबसूरत अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। 'हीरो' और 'दामिनी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अनुभवी अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि (62) लगभग तीन दशकों (30 साल) के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार अपनी कर्मभूमि मुंबई लौट आई हैं। उन्होंने मनोरंजन उद्योग (Entertainment Industry) में एक बार फिर से कदम रखने और सार्थक काम करने की इच्छा जताई है। वर्ष 1997 में शादी के बंधन में बंधने के बाद मीनाक्षी ने अभिनय जगत से दूरी बना ली थी और वे अमेरिका जाकर बस गई थीं। अब इतने सालों बाद उनकी भारत वापसी से बॉलीवुड और उनके प्रशंसकों में उत्साह का माहौल है।

इसे भी पढ़ें: Don 3 Controversy Explained | क्या सच में बॉलीवुड से 'बैन' हो सकते हैं Ranveer Singh? FWICE के कड़े रुख के बीच समझें इनसाइड स्टोरी

 

इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए फैंस का जताया आभार

मीनाक्षी शेषाद्रि ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर खुद अपनी इस नई शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने बेहद भावुक अंदाज में कहा: "मेरे इंस्टाग्राम परिवार के सदस्यों को सादर नमस्ते। आज मैं आप सभी के प्यार, प्रोत्साहन और निरंतर समर्थन के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। 30 साल लंबे अंतराल के बाद मैं अपनी कर्मभूमि मुंबई (भारत) वापस लौट आई हूं और एक बार फिर आशा, जुनून और सकारात्मकता के साथ मनोरंजन उद्योग में कदम रखा है।"

इसे भी पढ़ें: मेरे करण अर्जुन आ गए! Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya के घर गूंजी जुड़वां बेटों की किलकारी गूंजी

30 साल लंबे अंतराल के बाद मैं अपनी कर्मभूमि मुंबई (भारत) वापस लौट आई हूं और एक बार फिर आशा, जुनून और सकारात्मकता के साथ मनोरंजन उद्योग में कदम रखा है। उन्होंने कहा, मैं सार्थक अवसरों की प्रतीक्षा कर रही हूं, चाहे वह मुख्य भूमिका हो, सहायक चरित्र हो या फिर कोई छोटा शो हो। भूमिका प्रभावशाली होनी चाहिए, यही मायने रखता है। यह फिल्में या ओटीटी शो भी हो सकते हैं, लेकिन मैं ऐसी भूमिकाएं तलाशना चाहती हूं जो एक कलाकार के रूप में मुझे चुनौती दें और मेरे अभिनय के नए आयामों को खोजने में मेरी मदद करें।

शेषाद्रि ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1983 में हिंदी फिल्म पेंटर बाबू से की थी। इसी वर्ष सुभाष घई की फिल्म हीरो से उन्हें काफी शोहरत मिली, जिसमें उनके साथ जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे।

80 और 90 के दशक की शीर्ष अभिनेत्री रही हैं मीनाक्षी

मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1983 में हिंदी फिल्म 'पेंटर बाबू' से की थी। हालांकि, इसी वर्ष रिलीज हुई शोमैन सुभाष घई की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हीरो' से उन्हें देशव्यापी शोहरत मिली, जिसमें उनके साथ जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे।

इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 1980 और 1990 के दशक की शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। उन्हें 'दामिनी', 'घर हो तो ऐसा', 'मेरी जंग', 'घातक' और 'घायल' जैसी कल्ट फिल्मों में उनके शानदार, संजीदा और दमदार अभिनय के लिए आज भी याद किया जाता है।

आज के दौर में जब सिनेमा और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर वरिष्ठ कलाकारों के लिए बेहद मजबूत और चुनौतीपूर्ण किरदार लिखे जा रहे हैं, ऐसे में मीनाक्षी शेषाद्रि की वापसी फिल्म मेकर्स के लिए एक बेहतरीन अवसर है। फैंस भी अपनी पसंदीदा 'दामिनी' को एक बार फिर पर्दे पर अभिनय का जादू बिखेरते हुए देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़