भाजपा से जुड़ने के बाद फिल्में मिलना कम हुआः लॉकेट

फिल्म अभिनेत्री से भाजपा नेता बनी लॉकेट चटर्जी ने आज आरोप लगाया है कि उनको अब कम ऑफर मिल रहे हैं क्योंकि बांग्ला फिल्म जगत का बहुत अधिक राजनीतिकरण हो गया है।
कोलकाता। फिल्म अभिनेत्री से भाजपा नेता बनी लॉकेट चटर्जी ने आज आरोप लगाया है कि उनको अब कम ऑफर मिल रहे हैं क्योंकि बांग्ला फिल्म जगत का बहुत अधिक राजनीतिकरण हो गया है। लॉकेट ने बताया, ‘‘एक समय में मैंने बहुत काम (फिल्में) किया। इसके बाद मैंने लोगों के लिए काम करने का फैसला किया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई। अब मेरी फिल्मों और शो की संख्या में बहुत अधिक कमी आ गयी। पिछले कुछ वर्षों में हमारे उद्योग का पूरी तरह राजनीतिकरण हो गया है।’’
टेलीविजन से अपने अभिनय कॅरियर की शुरुआत करने वाली प्रशिक्षित नृत्यांगना ने कहा कि उनको इस बात का अनुमान हो गया था कि ऐसा होगा क्योंकि फिल्म जगत पर राजनीतिक रंग चढ़ने लगा था। लॉकेट की आगामी फिल्म ‘होथाट एकदिन’ जल्द ही रिलीज होने वाली है।
अन्य न्यूज़













