Akshay Kumar Apology: अक्षय कुमार ने लोगों से मांगी माफी, बोले- दोबारा ऐसा नहीं करूंगा

akshay kumar
ANI
अंकित सिंह । Apr 21 2022 10:01AM

अक्षय कुमार ने एक पोस्ट में लिखा कि आई एम सॉरी, मैं अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों से माफी मांगना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों से आपके रिएक्शंस ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। मैं कभी तंबाकू को एंडोर्स नहीं किया और ना ही कभी करूंगा।

अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले अक्षय कुमार हाल में ही काफी सुर्खियों में आ गए थे। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा था। इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि अक्षय कुमार को लोगों ने विमल इलायची के एक विज्ञापन में देख लिया। इस विज्ञापन में अक्षय कुमार शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ नजर आ रहे थे। लोगों ने शाहरुख खान और अजय देवगन को तो कुछ नहीं कहा, लेकिन अक्षय कुमार को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया और खूब आलोचना की। इसी को लेकर अक्षय कुमार ने अब माफी मांग ली है। एक विज्ञप्ति जारी कर अक्षय कुमार ने लिखा कि आगे से ऐसा कभी नहीं करूंगा।

अक्षय कुमार ने एक पोस्ट में लिखा कि आई एम सॉरी, मैं अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों से माफी मांगना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों से आपके रिएक्शंस ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। मैं कभी तंबाकू को एंडोर्स नहीं किया और ना ही कभी करूंगा। विमल इलायची के साथ मेरे एसोसिएशन को लेकर सामने आई आपकी भावनाओं की इज्जत करता हूं, इसलिए मैं पूरी विनम्रता के साथ इससे पीछे हट रहा हूं। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने यह भी लिखा मैंने फैसला किया है कि मैं विज्ञापन से मिली फीस को अच्छे कार्यों के लिए काम में लाऊंगा। ब्रांड चाहे तो इस ऐड को ऑन एयर करना जारी रख सकता है जब तक कि इसके कॉन्ट्रैक्ट की लीगल अवधि पूरी नहीं हो जाती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं वादा करता हूं कि भविष्य में पूरी समझदारी के साथ विकल्पों को चुनूंगा। बदले में मैं हमेशा आपके प्यार और दुआओं को मांगता रहूंगा।

इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट के माता-पिता की 36वीं सालगिरह, नई नवेली समधन नीतू कपूर ने दिया मुबारकबाद

दरअसल, लोगों ने अक्षय कुमार के पुराने वीडियोस भी सोशल मीडिया पर खूब साझा की। इन वीडियोस में अक्षय कुमार शराब, सिगरेट जैसे हानिकारक प्रोडक्ट से दूर रहने की बात करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों ने तो उन्हें पद्मश्री तक वापस करने के लिए कह दिया। काफी आलोचनाओं का सामना करने के बाद आखिरकार अक्षय कुमार ने माफी मांग ली। सूत्र तो यह भी दावा कर रहे हैं कि अक्षय कुमार पहले इस विज्ञापन के लिए राजी नहीं थे, लेकिन बाद में उन्हे इसके लिए राजी किया गया। हालांकि, अब अक्षय कुमार के फैंस भी इतने नाराज हो गए हैं जिसकी वजह से उन्हें पीछे हटना पड़ा है। आपको बता दें कि अजय देवगन काफी सालों से विमल इलायची का प्रचार करते आ रहे हैं। इसके बाद इस प्रचार से शाहरुख खान भी जुड़ें। अब अक्षय कुमार भी दिखाई दे रहे हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़