आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू! वास्तु में होगी मेहंदी की रस्म

alia ranbir
ani
निधि अविनाश । Apr 13 2022 9:24AM

आलिया और रणबीर की प्री-वेडिंग रस्में मेहंदी सेरेमनी से शुरू होंगी। क्लोज-फैमिली और दोस्तों के साथ समारोह रणबीर के वास्तु अपार्टमेंट में होगा। उससे पहले, रणबीर के घर को सजाया गया है। आलिया का भी इसी बिल्डिंग में एक फ्लैट है और उनके घर को फूलों और लाइटों से भी सजाया गया है।

शुरू हो गया आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का शादी का समारोह। बता दें कि 15 अप्रैल को जोड़ी शादी के बंधन में बंध रहे हैं और उनकी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन आज यानी 13 अप्रैल से शुरू हो गई हैं। आलिया और रणबीर की प्री-वेडिंग रस्में मेहंदी सेरेमनी से शुरू होंगी। क्लोज-फैमिली और दोस्तों के साथ समारोह रणबीर के वास्तु अपार्टमेंट में होगा। उससे पहले, रणबीर के घर को सजाया गया है। आलिया का भी इसी बिल्डिंग में एक फ्लैट है और उनके घर को फूलों और लाइटों से भी सजाया गया है। सुबह से ही रस्में शुरू होने की उम्मीद है और हमे तस्वीरों के आने का इंतजार है।

आलिया-रणबीर प्री-वेडिंग फंक्शन आज से शुरू

बॉलीवुड की जोड़ी की शादी मुंबई के वास्तु भवन में होगी, जहां आलिया और रणबीर दोनों के पास अलग-अलग अपार्टमेंट हैं। बड़े दिन से पहले, 12 अप्रैल को, वास्तु को ऊपर से नीचे तक सजाने के लिए लाइटें लगाई जा रही है। वहीं 12 अप्रैल को, रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी को अपनी बेटी और पति के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया, जब रणबीर और आलिया की शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "हां, मिलेंगे जल्दी"। वहीं रणबीर के दोस्त और निर्देशक अयान मुखर्जी को भी उनके वास्तु अपार्टमेंट में पहुंचते देखा गया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़