Alia Bhatt Birthday: Bollywood की Powerhouse Performer बनीं Alia Bhatt, 33वें जन्मदिन पर जानें उनकी सक्सेस स्टोरी

Alia Bhatt Birthday
Instagram

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया भट्ट एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। आलिया भट्ट की नेटवर्थ करोड़ों में हैं।

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया भट्ट एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। आलिया भट्ट की नेटवर्थ करोड़ों में हैं। आलिया भट्ट ने अपने करियर की शुरूआत छोटे पर्दे से की थी, लेकिन अब उन्होंने फिल्मों की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर आलिया भट्ट के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

वहीं 15 मार्च 1993 को आलिया भट्ट का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम महेश भट्ट और मां का नाम सोनी राजदान है। वहीं आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट अपने समय की जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं।

चाइल्ड आर्टिस्ट

आलिया भट्ट ने बहुत कम उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा। साल 1999 में फिल्म 'संघर्ष' में आलिया भट्ट ने प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार निभाया था। उस फिल्म में आलिया का मासूमियत और अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

फिल्मी डेब्यू

साल 2012 में आलिया भट्ट को करण जौहर ने बड़े पर्दे पर लॉन्च किया था। आलिया भट्ट की डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' थी। इस फिल्म में आलिया के साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा थे। इस फिल्म से आलिया भट्ट को रातों-रात फेम दिया था और इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा। आलिया भट्ट ने 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'डियर जिंदगी', 'गली बॉय', 'हाइवे', 'राजी', 'डार्लिंग्स', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'ब्रह्मास्त्र' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' आदि फिल्मों में काम किया। 

लव स्टोरी

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर आलिया और रणबीर कपूर की लव स्टोरी शुरू हुई थी। अप्रैल 2022 में आलिया और रणबीर की शादी हुई और नवंबर 2022 में उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ था। शादी और मां बनने के बाद भी आलिया का करियर रुका नहीं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़