दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर बहू आलिया भट्ट ने शेयर की ये इमोशन पोस्ट

इससे पहले नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। दिग्गज अभिनेता की पुण्यतिथि पर आलिया भट्ट ने भी उन्हें याद किया। उन्होंने पति रणबीर, ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ अपनी एक अनदेखी मोनोक्रोम तस्वीर साझा की। लेंस के लिए पोज देते हुए ये सभी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
दो साल पहले 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर ने दुनिया को छोड़ते हुए हमारे दिलों में एक बहुत बड़ा खालीपन छोड़ दिया। 30 अप्रैल 2020 को महान अभिनेता ने अंतिम सांस ली, लेकिन वह हमारे दिलों में आज भी जीवित हैं। आज उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर उनके बेटे रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक अनमोल थ्रोबैक तस्वीर साझा की। आलिया ने अपने दिवंगत ससुर को भी एक खूबसूरत नोट के साथ याद किया।
इसे भी पढ़ें: पुराने वीडियो को लेकर दिग्विजय ने दिल्ली CM पर साधा निशाना, कहा- RSS के प्लॉट का हिस्सा थे केजरीवाल
इससे पहले नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। दिग्गज अभिनेता की पुण्यतिथि पर आलिया भट्ट ने भी उन्हें याद किया। उन्होंने पति रणबीर, ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ अपनी एक अनदेखी मोनोक्रोम तस्वीर साझा की। लेंस के लिए पोज देते हुए ये सभी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। आलिया ने एक नोट भी लिखा "ऑलवेज एंड, फॉरएवर। उन्होंने इसमें एक हार्ट इमोजी भी जोड़ा।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। शादी की रस्म रणबीर के घर वास्तु में हुई। घटना की तस्वीरें और वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
इसे भी पढ़ें: 'राम सेतू' जैसी गंभीर फिल्म का 'पोस्टर' के कारण उड़ा मजाक! आखिर अक्षय कुमार को क्यों नहीं दिखी इतनी बड़ी गलती?
30 अप्रैल, 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। अभिनेता को 2018 में कैंसर का पता चला था, जिसके बाद वह और नीतू कपूर के साथ अमेरिका चले गये थे। उनके दोस्त और इंडस्ट्री के सहकर्मी उस दौरान अक्सर उनसे मिलने न्यूयॉर्क जाते थे। ऋषि कपूर सितंबर 2019 में इलाज के बाद भारत लौटे थे।
अन्य न्यूज़