भारत के Oscar जीतने पर Amitabh Bachchan ने जाहिर की खुशी कहा, ‘‘विदेश में भारत का झंडा गाड़ दिया’’

Amitabh Bachchan
प्रतिरूप फोटो
ANI

बच्चन (80) ने ट्वीट किया, ‘‘ हम जीत गए। हमने दो पुरस्कार जीते। हम देश और लोगों के लिए जीते। भारत का झंडा गाड़ दिया, विदेश में। ऑस्कर 95। ’’ निर्देशक एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीत कर इतिहास रच दिया है।

मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने तेलुगु फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ और तमिल वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के ऑस्कर जीतने पर मंगलवार को खुशी जाहिर की। बच्चन (80) ने ट्वीट किया, ‘‘ हम जीत गए। हमने दो पुरस्कार जीते। हम देश और लोगों के लिए जीते। भारत का झंडा गाड़ दिया, विदेश में। ऑस्कर 95। ’’ निर्देशक एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीत कर इतिहास रच दिया है।

इसे भी पढ़ें: Javed Akhtar on Urdu Language | जावेद अख्तर ने उर्दू को बताया हिंदुस्तान की अपनी भाषा, कहा- पाकिस्तान भी भारत के अंदर से ही निकला है

गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और गीतकार चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं। इसे स्वर काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दिया है। ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’। वहीं कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित तमिल के वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में भारत के लिए पहला ऑस्कर जीता। गौरतलब है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ के लिए एक एक्शन दृश्य फिल्माते समय घायल हो गए थे और डॉक्टर की सलाह पर इन दिनों वह आराम कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़