अनिल कपूर ने ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का पोस्टर जारी किया

anil-kapoor-released-a-poster
[email protected] । Dec 24 2018 5:56PM

कपूर ने पोस्टर के साथ लिखा, ‘‘ एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का फर्स्ट लुक जारी करते हुए काफी उत्साहित हूं। अपने जन्मदिन पर अपनी प्यारी बेटी सोनम कपूर के साथ यह यात्रा शुरू करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं।''

मुंबई। अभिनेता अनिल कपूर ने सोमवार को अपनी अगली फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का पहला लुक जारी किया। इस फिल्म में वह पहली बार अपनी बेटी और अभिनेत्री सोनम के आहूजा के साथ फिल्म में काम कर रहे हैं। अभिनेता ने आज अपने 62वें जन्मदिन पर ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर जारी किया। 

इसे भी पढ़ें- कभी गौरी लेना चाहती थीं शाहरुख़ से तलाक, रिश्ते में दरार की वजह थीं प्रियंका

कपूर ने पोस्टर के साथ लिखा, ‘‘ एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का फर्स्ट लुक जारी करते हुए काफी उत्साहित हूं। अपने जन्मदिन पर अपनी प्यारी बेटी सोनम कपूर के साथ यह यात्रा शुरू करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं।' 

अभिनेत्री सोनम के आहूजा ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए फिल्म का पोस्टर पोस्ट किया। इस फिल्म में दोनों ही कलाकार फिल्मी पर्दे पर बाप-बेटी का किरदार अदा कर रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को जारी होगा। 

इसे भी पढ़ें- मोस्ट हैंडसम डैड अनिल कपूर को थीं बचपन में थीं ड्रग्स लेने की लत

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़