अनिल कपूर ने इस वजह से दी थी जान से प्यारी अपनी मूंछों की कुर्बानी, बहुत खुश हुए थे यश चोपड़ा

anil-kapoor-sacrificed-his-mustache-for-life-because-of-this
रेनू तिवारी । Feb 27, 2020 12:33PM
आज इस आर्टिकल में हम आपको अनिल कपूर की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाएंगे जब अनिल कपूर को अपने किरदार में जाने के लिए अपनी जान से ज्यादा प्यारी मूंछो को काटना पड़ा था और क्लीन शेव रखनी पड़ी थी।

बॉलीवुड के एक्टर अनिल कपूर जो हमेशा जवां रहने की जड़ी बूटी खाकर धरती पर आय़े हैं, उसके लिए उनकी जान से ज्यादा प्यारी उनकी मूंछ है। अपनी मूंछ के प्रति अपने प्यार को अनिल कपूर कई बार जाहिर कर चुके हैं। वह कहते हैं कि उनकी मूंछे उन्हें जान जितनी ही प्यारी हैं। अनिल कपूर का लुक भी उनकी मूंछो के कारण काफी अच्छा लगता है। बॉलीवुड के अनिल कपूर पहले ऐसे अभिनेता था जो मूंछो के साथ मशहूर हुए। 

आज इस आर्टिकल में हम आपको अनिल कपूर की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाएंगे जब अनिल कपूर को अपने किरदार में जाने के लिए अपनी जान से ज्यादा प्यारी मूंछो को काटना पड़ा था और क्लीन शेव रखनी पड़ी थी।

यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लम्हें' के लिए अनिल कपूर ने अपनी मूंछो की कुर्बानी दी थी। 1991 में यश चोपड़ा ने लम्हें फिल्म बनाना चाहते थे। इस फिल्म का कास्ट वह काफी शिद्दत से कर रहे थे। वह इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा को लेना चाहते थे। मगर फिल्म फिल्म पर लिखा है एक्टर का नाम... इस फिल्म में अनिल कपूर का एक्टिंग करना लिखा था। अमिताभ बच्चन  के मना करने के बाद यश के जेहन में अनिल कपूर का नाम आया। यश चोपड़ा ने लम्हें फिल्म की स्टोरी अनिल कपूर को सुनाई। अनिल कपूर को फिल्म की स्टोरी अच्छी लगी। 

अनिल कपूर को ध्यान से देखने के बाद यश ने मना कर दिया कि अनिल आप इस रोल के लिए परफेक्ट नहीं हो। कुछ समय इंतजार करने के बाद एक दिन अनिल कपूर ने यश चोपड़ा को अपनी एक तस्वीर भेजी। इस तस्वीर को देखकर यश देखकर हैरान रह गये और अनिल को उन्होंने फिल्म में कास्ट कर लिया। फिल्म करने के लिए अनिल कपूर ने अपनी मूछे हटवा ली थी। 

फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला। फिल्म में अनिल कपूर के अपोजिट श्रीदेवी थी। इस फिल्म को फ़ेयर अवॉर्ड मिला था और श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का। 

अन्य न्यूज़