PAN Card का Misuse रोकें! घर बैठे Free में चेक करें CIBIL Score, फ्रॉड से बचें

PAN Card
प्रतिरूप फोटो
pixabay

डिजिटल बैंकिंग के दौर में पैन कार्ड का दुरुपयोग कर फर्जी लोन लेने के मामले बढ़ रहे हैं; अपनी CIBIL रिपोर्ट और इनकम टैक्स विभाग के AIS को नियमित रूप से जांचकर आप ऐसे फ्रॉड से बच सकते हैं।

जबसे डिजिटल बैंकिंग का दौर शुरु हुआ है तबसे पैन कार्ड का दुरुपयोग कर फर्जी लोन या क्रेडिट कार्ड लेना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो चुका है। इससे बचने के लिए CIBIL रिपोर्ट और इनकम टैक्स विभाग का AIS, Annual Information Statement (वार्षिक सूचना विवरण) समय-समय पर चेक करना सबसे कारगर तरीका माना जा रहा है। अगर आपको कभी को ई संदिग्ध एक्टिविटी लगे, तो तुरंत साइबर सेल और संबंधित बैंक को सूचित जरुर करें।

कैसे पता करें आपके पैन कार्ड का दुरुपयोग हो रहा है?

 

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका पैन कार्ड सुरक्षित है या नहीं, तो समय-समय पर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट जांचना बेहद जरूरी है। आप इसे आसानी से TransUnion CIBIL, Experian और Equifax जैसी एजेंसियों की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं, जहां साल में एक बार मुफ्त रिपोर्ट उपलब्ध होती है। रिपोर्ट चेक करते समय इस बात पर खास ध्यान दें कि कहीं कोई ऐसा लोन या क्रेडिट कार्ड तो नहीं दिख रहा, जिसके बारे में आपको जानकारी न हो। इसके अलावा किसी अनजान बैंक अकाउंट या ऐसी क्रेडिट पूछताछ पर भी नजर रखें, जो आपने कभी नहीं की हो। आप Google Pay, Paytm और CRED जैसे ऐप्स की मदद से भी आसानी से अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर सकते हैं।

AIS और Form 26AS चेक करें

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट या  Form 26AS डाउनलोड करें। इसमें आपके पैन से जुड़ी हर बड़ी जानकारी होती है, जैसे आपके बैंक अकाउंट्स, मिला हुआ ब्याज और हाई-वैल्यू ट्रांजेक्शन। यदि यहां कोई अनजान खाता दिखे,तो समझ लें कि गड़बड़ है।

ये संकेत नजर आए तो सतर्क हो जाए

- अचानक आपका क्रेडिट स्कोर गिर जाना।

- अनजान बैंक या NBFC से कॉल आना।

- बिना अप्लाई किए लोन रिजेक्ट हो जाना।

- बैंक स्टेटमेंट में संदिग्ध ट्रांजेक्शन दिखे।

- इस तरह के सभी PAN misuse के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।

अगर फ्रॉड का पता चल जाए तो क्या करें?

- जल्द ही क्रेडिट ब्यूरो में डिस्प्यूट दर्ज कराएं।

- साइबर सेल या पुलिस में शिकायत करें।

- अपने बैंक को तुरंत जानकारी दें।

- जरुरत पड़ने पर पैन सिक्योरिटी के लिए इनकम टैक्स विभाग से भी संपर्क करें। 

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हर 3-6 महीने में एक बार अपनी क्रेडिट रिपोर्ट और AIS जरुर चेक करते रहे। ऐसा करने से आपको बड़े नकुसान से पहले ही सतर्त हो जाएंगे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़