सनी देओल के साथ किया था लिप-लॉक, शादी के अगले दिन शूटिंग पर देर से पहुंची, निर्देशक ने किया फिल्म से बाहर, आज हंसने के करोड़ो लेती है ये एक्ट्रेस

Sunny Deol
Main Khush Naseeb Hoon song
रेनू तिवारी । Dec 16 2022 5:35PM

अर्चना पूरन सिंह की लव स्टोरी ऐसी है कि उनकी जिंदगी पर सुपरहिट रोमांटिक फिल्म बन सकती है। अर्चना पूरन सिंह पिछले काफी समय से द कपिल शर्मा शो में नजर आ रही हैं। आज हम आपको अर्चना पूरन की निजी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा बताएंगे। यह मामला करीब 30 साल पुराना है।

एक शो में बैठ कर हंसने के करोड़ो रुपये लेने वाली एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह की कहानी आम नहीं हैं। उन्होंने भी अपनी जिंदगी में कई यादकार काम किए। दावा किया जाता है कि अर्चना पूरन सिंह ने ने रातों रात मंदिर में शादी की और उसके बाद दूसरे दिन वह शूटिंग पर भी आ गयी। उन्होंने इसके बारे में किसी को नहीं बताया था। बात में उन्होंने अपने इस कदम के लिए काफी सुर्खियां भी बटौरी थी। अर्चना पूरन सिंह की लव स्टोरी ऐसी है कि उनकी जिंदगी पर सुपरहिट रोमांटिक फिल्म बन सकती है। अर्चना पूरन सिंह पिछले काफी समय से द कपिल शर्मा शो में नजर आ रही हैं। आज हम आपको अर्चना पूरन की निजी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा बताएंगे। यह मामला करीब 30 साल पुराना है। एक समय था जब अर्चना पूरन सिंह बी और सी ग्रेड फिल्मों में भी काम करने को तैयार थीं। सनी देओल के साथ उनके लिपलॉक किसिंग सीन ने उस वक्त सनसनी मचा दी थी। आज वही अर्चना पूरन सिंह कपिल शर्मा के फैमिली शो में हा..हा..हा.. करके खूब पैसा कमाती हैं।

इसे भी पढ़ें: अब Sunny Leone ने पहनी भगवा रंग की बिकिनी, समुद्र किनारे दिए बोल्ड पोज, तेजी से वायरल हुआ वीडियो

आधी रात को मंदिर पहुंची अर्चना-

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी एक-दूसरे को पसंद करते थे और शादी करना चाहते थे लेकिन परमीत के परिवार को इस रिश्ते पर आपत्ति थी। परमीत ने तय कर लिया था कि वह अर्चना से शादी करके घर बसा लेंगे इसलिए एक रात परमीत ने शादी की जिद की और वह मंदिर पहुंचे रात के 10-11 बज रहे होंगे और पुजारी भी सो रहे थे। पंडित ने कहा कि सुबह आना।

इसे भी पढ़ें: ऐसे खत्म हुआ Vivek Oberoi और Aishwarya Rai का रिश्ता! सालों बाद एक्टर ने तोड़ी चुप्पी तोड़ी

अगले दिन शादी-

पहली रात शादी करने गए कपल को असफलता का सामना करना पड़ा। पुजारी ने कहा कि सुबह आना। अगले दिन दोनों शादी के बंधन में बंधने को तैयार थे। जब अर्चना शादी करने गईं तो शुंटिग छूट गयी इस लिए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उस फिल्म से सैफ अली खान डेब्यू करने वाले थे। लेकिन जैसे ही उनकी शादी हुई, दोनों चुपचाप अपने काम में लग गए जैसे कुछ हुआ ही न हो। करीब चार साल तक शादी की बात छिपी रही।

अर्चना और परमीत ने 1992 में शादी की थी

परमीत ने 1992 में फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में बेहतरीन अभिनय किया और काफी मशहूर हुए। इससे पहले परमीत और अर्चना ने 1992 में शादी की थी। उनके दो बच्चे आर्यमान और आयुष्मान हैं। पूर्व क्रिकेटर और पूर्व जज नवजोत सिंह सिद्धू के शो छोड़ने के बाद 2019 में अर्चना 'द कपिल शर्मा शो' में जज बनीं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़