बप्पी लाहिड़ी अपने पीछे छोड़ गए हैं करोड़ों का सोना और संपत्ति, इन लोगों के बीच होगा प्रॉपर्टी का बंटवारा

साल 2014 में चुनाव के दौरान किए गए खुलासे के मुताबिक, बप्पी दा के पास 750 ग्राम सोने के आभूषण थें। हालांकि काफी संभावना है कि अब तक इसमें और इजाफा हो चुका होगा। इसके अलावा उनकी पत्नी चित्रानी के पास 967 ग्राम सोना है और 8.9 किलोग्राम चांदी है।
भारतीय संगीत प्रेमियों को इस महीने दोहरा झटका लगा है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बाद बुधवार को डिस्को म्यूजिक के संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का भी निधन हो गया। लगभग चार दशक तक संगीत प्रेमियों का मन बहलाने वाले बप्पी दा को उनके सोने से लगाव के लिए जाना जाता रहा है। वह हमेशा सोने के गहनों से लदे रहते थे। इसके अलावा उन्हें लग्जरी कारों का भी खूब शौक था।
मुंबई में है आलीशान घर
बप्पी दा के मकान की बात करें तो उनके पास मुंबई में आलीशान घर है, जिसको उन्होंने लगभग साल 2001 में खरीदा था और आज इसकी मार्केट में वैल्यू 3.5 करोड़ रुपये मानी जा रही है।
लग्जरी कारों का भी था शौक
बप्पी दा को लग्जरी कारों का भी काफी शौक था। उनके पास दुनिया की 5 बेहतरीन कारें हैं। उनके कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू से लेकर टेस्ला तक की कारें शामिल हैं।
बप्पी दा की इनकम की बात करें तो वह 1 घंटे के लाइव परफॉर्मेंस के 20 से 25 लाख रुपये चार्ज करते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी सालाना कमाई करीब 2.2 करोड रुपये की थी और वह अपने पीछे लगभग 22 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं। इसके अलावा पर्सनल इन्वेस्टमेंट 11.3 करोड़ रूपये है।
सोने को मानते थे लकी
बप्पी दा के पास गोल्ड कलेक्शन भी काफी माना जाता है। उनको हमेशा ही 7-8 गोल्ड चेन पहने हुए देखा जाता था। वह अमेरिकी पॉप स्टार एलविस प्रेसली से प्रभावित थे। वह सोना पहनने को काफी लकी मानते थे।
कितना है गोल्ड
साल 2014 में चुनाव के दौरान किए गए खुलासे के मुताबिक, बप्पी दा के पास 750 ग्राम सोने के आभूषण थें। हालांकि काफी संभावना है कि अब तक इसमें और इजाफा हो चुका होगा। इसके अलावा उनकी पत्नी चित्रानी के पास 967 ग्राम सोना है और 8.9 किलोग्राम चांदी है।
बप्पी दा के स्वर्गवास के बाद अब उनके सोने का बंटवारा दो लोगों में किया जाएगा जिनका नाम बप्पा लाहिड़ी और रीमा लाहिड़ी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें यह दोनों ही बप्पी दा के बेटा और बेटी हैं। बप्पी दा की संपत्ति उनके बच्चों में बराबर बंटेगी।
अन्य न्यूज़














