Sawan 2026: सावन में तुलसी के ये 5 Remedies बदल सकते हैं आपकी किस्मत, जानें Lord Shiva की पूजा का धार्मिक महत्व

Tulsi Remedies
AI Image

सावन के महीने में तुलसी पूजन का विश्लेषण करने पर स्पष्ट होता है कि यह न केवल आध्यात्मिक शांति बल्कि आर्थिक समृद्धि का भी प्रमुख स्रोत है। मंजरी और शालिग्राम से जुड़े ये पांच उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर दरिद्रता को दूर करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

श्रावण महीना हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है। सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस साल सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है और इसका समापन 28 अगस्त को होगा। साधक इस महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय करते हैं और शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। 

श्रावण मास में तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ आसान उपाय करने से जीवन में खुशहाली आती है और धन की कभी कमी नहीं होती है। आइए आपको बताते हैं सावन में तुलसी के कौन से उपायों से धन का आगमन होगा।

सावन में तुलसी का पौधा लगाएं

अगर आपके घर में तुलसी का पौधा पहले से रखा है, फिर भी आप सावन के महीने में नई तुलसी का पौधा जरुर लगाएं। इसलिए आप सावन के किसी भी गुरुवार के दिन आप घर में नया पौधा लाएं और इसे घर की छत या आंगन पर लगाएं। ऐसा करने से घर में खुशहाली बनी रहती है।

तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं

सावन में तुलसी की पौधे की पूजा सबसे शुभ मानी जाती है। यदि आप सावन के पूरे महीने में घी का दीपक जलाएंगी और विधि-विधान से पूजा करेंगी तो आपके घर में धन का आगमन हो सकता है और आपको सभी कष्टों से मुक्ति भी मिल सकती हैं। सावन में तुलसी का यह उपाय करने से धन को आकर्षित करने का एक माध्यम माना जाता है।

 

इसे पढ़ें: Sawan 2026 में Solah Somvar Vrat शुरू करने से पहले जानें ये 3 बड़े Rules और इसका विशेष धार्मिक महत्व 

तुलसी की मंजरी से करें ये उपाय

अगर आप सावन में तुलसी के पौधे से कुछ मंजरियों को अलग करके उन्हें लाल कपड़े में बांधकर रखती हैं, तो आपके घर में धन का आगमन होता है और आप पर सदैव माता लक्ष्मी की कृपा बनीं रहती है। यह उपाय आप सावन के किसी भी शुक्रवार के दिन करें इससे आपको पूर्ण फल मिलेंगे। सावन के सोमवार को शिवलिंग पर तुलसी की मंजरी चढ़ाएं, ऐसा करने से शुभ परिणाम मिलते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शिवलिंग पर कभी भी तुलसी के पत्ते अर्पित न करें।

तुलसी के पौधे में शालिग्राम रखें

सावन के महीने में तुलसी के पौधे में शालीग्राम जरुर रखें। इस अवधि में तुलसी और शालीग्राम की पूजा एक साथ करनी चाहिए। इस उपाय से माता लक्ष्मी के साथ विष्णु जी की कृपा दृष्टि प्राप्त होती है। 

इसे भी पढ़ें:Sawan 2026 Special: सावन में कब रखा जाएगा मंगला गौरी व्रत? जानें पूजा विधि और उद्यापन के सभी Complete Rules

तुलसी के पौधे में हल्दी की गांठ रखें

सावन के महीने में तुलसी की पूजा करें, तो गमले के अंदर हल्दी की कुछ गांठ जरुर रखें। इतना ही नहीं, गमले की मिट्टी में कुछ सिक्के रखने चाहिए। यह उपाय करने से माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि सदैव बनी रहती है और धन लाभ के योग बनते हैं। इसके अलावा, आप सावन के किसी भी शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे में लाल चुनरी ओढ़ाकर इनकी पूजा करें।  

All the updates here:

अन्य न्यूज़