Ajay Devgan Birthday: Bollywood के 'सिंघम' Ajay Devgan का 57वां जन्मदिन, Stuntman के बेटे से Superstar बनने तक का सफर

बॉलीवुड के सिंघम यानी की अजय देवगन आज 02 अप्रैल को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है। अजय देवगन ने बतौर एक्शन हीरो के रूप में फिल्मी दुनिया में एक खास मुकाम हासिल किया है।
बॉलीवुड के सिंघम यानी की अजय देवगन आज 02 अप्रैल को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है। अजय देवगन ने बतौर एक्शन हीरो के रूप में फिल्मी दुनिया में एक खास मुकाम हासिल किया है। अभिनेता ने अपने टैलेंट के दम पर स्टारडम हासिल किया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता अजय देवगन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
जन्म और परिवार
बता दें कि 02 अप्रैल 1969 को अजय देवगन का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम वीरू देवगन था, जोकि फिल्मी दुनिया में बतौर स्टंटमैन काम करते थे। ऐसे में अजय देवगन को भी बचपन से फिल्मी माहौल मिला और वह बचपन से ही हीरो बनने का सपना देखने लगे थे।
फिल्मी करियर
साल 1991 में अजय देवगन की पहली फिल्म 'फूल और कांटे' रिलीज हुई थी। डेब्यू फिल्म से ही अजय देवगन ने कमाल दिखा दिया था और लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। अभिनेता की पहली फिल्म सुपरहिट रही और वह हीरो बन गए। इस फिल्म में अभिनेता ने ऐसा स्टंट किया था, जिसको देखकर लोगों ने उनका अपना एक्शन हीरो मान लिया था। डेब्यू फिल्म के बाद अजय देवगन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक अजय देवगन 142 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।
दर्जनों हिट फिल्में दीं
जब अजय देवगन ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, तो यहां पर उनका सामना सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे खूबसूरत दिखने वाले कलाकारों से हुआ। लेकिन अभिनेता ने हार नहीं मानी। अजय देवगन ने अपने फिल्मी करियर में 'हिंदुस्तान की कसम', 'दे दे प्यार दे', 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' और 'सिंघम' जैसी फिल्में की हैं। इसके अलावा उन्होंने 'तान्हाजी', 'दृश्यम', 'गोलमाल अगेन' और 'दृश्यम 2' जैसी फिल्में भी की हैं।
शादी
काजोल और अजय देवगन को बॉलीवुड का बेहतरीन कपल माना जाता है। चार साल तक डेटिंग के बाद काजोल और अजय ने साल 1999 में शादी कर ली थी। वहीं शादी के करीब 5 साल बाद 2003 में दोनों ने बेटी न्यासा देवगन और 2010 में बेटे युग देवगन का स्वागत किया।
अन्य न्यूज़














