Bollywood Wrap Up | माधुरी दीक्षित का रियल एस्टेट गेम, शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की O Romeo ओटीटी पर रिलीज

आज बॉलीवुड में 'धुरंधर 2' की ऐतिहासिक सफलता की गूंज है, जिसने ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वहीं, थलपति विजय की फिल्म 'जना नायकन' के रिलीज से पहले लीक होने की खबरों ने फिल्म इंडस्ट्री को सकते में डाल दिया है।
आज बॉलीवुड में 'धुरंधर 2' की ऐतिहासिक सफलता की गूंज है, जिसने ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वहीं, थलपति विजय की फिल्म 'जना नायकन' के रिलीज से पहले लीक होने की खबरों ने फिल्म इंडस्ट्री को सकते में डाल दिया है। टीवी की दुनिया में 'बिग बॉस 19' में चल रहे ड्रामे और सलमान खान की सुरक्षा से जुड़े अपडेट्स चर्चा का केंद्र बने हुए हैं, जबकि अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और शाहिद कपूर की 'O'Romeo' की रिलीज ने सिनेमा प्रेमियों के उत्साह को दोगुना कर दिया है।
.......................................................................................................................
'जना नायकन' लीक होने पर भड़के मेकर्स, लीगल एक्शन को तैयार
विजय की मोस्ट अवेडेट अंतिम फिल्म 'जना नायकन' की टीम ने फिल्म
के ऑनलाइन लीक होने के बाद एक कानूनी नोटिस जारी किया है
मेकर्स दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने वाले हैं
'जना नायकन' थलपति विजय की सबसे ज्यादा
इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है, क्योंकि राजनीति में
पूरी तरह से उतरने से पहले यह उनकी आखिरी फिल्म है
'जना नायकन' को शुरू में 9 जनवरी को रिलीज करने का प्लान था,
लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इसे सर्टिफिकेट
देने से मना कर दिया और दावा किया कि कुछ सीन सही नहीं है
.......................................................................................................................
रणदीप हुड्डा ने अलग अंदाज में बताया बेटी का यूनिक नाम
रणदीप हुड्डा और लिन बीते महीने बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने थे
एक महीने बात ही दोनों ने बेटी का प्यारा नाम फैंस के साथ साझा किया
इसके साथ ही बेटी की पहली झलक भी दुनिया को दिखा दी है
रणदीप और लिन ने अपनी बेटी का नाम न्योमिका रखा है।
यह नाम न केवल सुनने में मॉडर्न और मधुर है, बल्कि इसका अर्थ भी बेहद गहरा है
'न्योमिका' का अर्थ दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और आकाश की तरह असीम होता है
.......................................................................................................................
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की 'O'Romeo' ओटीटी पर रिलीज
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड
फिल्म 'O'Romeo' आज ओटीटी पर रिलीज हो गई है
फिल्म आज़ादी के बाद के मुंबई अंडरवर्ल्ड की एक डार्क लव स्टोरी है
अन्य रिलीज: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' भी आज सिनेमाघरों
में रिलीज हुई है, जिसे 'भूल भुलैया' जैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है
.......................................................................................................................
माधुरी दीक्षित का रियल एस्टेट गेम
माधुरी दीक्षित ने मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में हलचल मचा दी है।
उन्होंने हाल ही में जुहू स्थित अपना अपार्टमेंट बेचकर मलाड में एक
नया कमर्शियल वेंचर शुरू किया है। उनकी इस 'शार्प'
बिजनेस स्ट्रैटेजी की काफी तारीफ हो रही है
.......................................................................................................................
आज की अन्य सुर्खियां:
नीना गुप्ता: एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि मसाबा के जन्म के
समय उनके पास सी-सेक्शन के लिए सिर्फ ₹3000 थे।
सलमान खान: 'धुरंधर 2' की कामयाबी देख भाईजान ने अपनी
फिल्म 'मातृभूमि' के कुछ हिस्सों को दोबारा शूट करने का
फैसला किया है ताकि क्वालिटी को और बेहतर बनाया जा सके
जया बच्चन: कल जया बच्चन के 78वें जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने
एक 'शांत दिन' बिताया और सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा
.......................................................................................................................
अन्य न्यूज़