Bollywood Wrap Up | Raaka Poster | कॉकटेल 2 का नया गाना हुआ रिलीज | जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया रिलेशनशिप

 Cocktail 2
Instagram
रेनू तिवारी । Apr 8 2026 3:46PM

आज बॉलीवुड के लिए बड़ी खबरों वाला दिन रहा, जिसमें दुख और उत्साह दोनों का मेल देखने को मिला। सबसे बड़ी खबर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर आई, जहां उनकी मेगा-बजट फिल्म 'Raaka' का खूंखार टाइटल पोस्टर रिलीज किया गया, जिसमें वे दीपिका पादुकोण और निर्देशक एटली के साथ नजर आएंगे।

आज बॉलीवुड के लिए बड़ी खबरों वाला दिन रहा, जिसमें दुख और उत्साह दोनों का मेल देखने को मिला। सबसे बड़ी खबर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर आई, जहां उनकी मेगा-बजट फिल्म 'Raaka' का खूंखार टाइटल पोस्टर रिलीज किया गया, जिसमें वे दीपिका पादुकोण और निर्देशक एटली के साथ नजर आएंगे। वहीं, दूसरी ओर अभिनेत्री ज़रीन खान की माँ परवीन खान के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को गमगीन कर दिया। इसके अलावा, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर ₹1,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रच रही है, जिसकी सफलता पर अपनी चुप्पी को लेकर दीपिका पादुकोण ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देकर सुर्खियां बटोरीं।

.....................................................................................................................

कॉकटेल 2 का नया गाना हुआ रिलीज

मस्ती में डूबीं रश्मिका मंदाना और कृति सैनन, शाहिद ने भी जमाया रंग

लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं होमी अडजानिया ने डायरेक्ट किया

यूनिवर्सल म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर कॉकटेल 2 का रिलीज हो गया है

और महज 1 घंटे में ही इसे 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं

फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयारी कर रही है

.....................................................................................................................

ज़रीन खान की माँ परवीन खान का निधन

एक्ट्रेस ज़रीन खान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है 

उनकी माँ परवीन खान का लंबी बीमारी 

के बाद आज सुबह मुंबई में निधन हो गया

ज़रीन की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की 

उनका अंतिम संस्कार आज सुबह वर्सोवा के मुस्लिम 

कब्रिस्तान में किया गया, ज़रीन सोशल मीडिया पर अपनी

 माँ की सेहत को लेकर अक्सर दुआओं की अपील करती थीं

.....................................................................................................................

'Raaka': अल्लू अर्जुन की नई फिल्म का धमाकेदार टाइटल आउट

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर उनकी मेगा-प्रोजेक्ट AA22xA6

 का ऑफिशियल टाइटल 'Raaka' घोषित कर दिया गया है

एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं

पोस्टर में अल्लू अर्जुन का खूंखार 'बाल्ड लुक' और 

डार्क वाइब्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं

.....................................................................................................................

'धुरंधर 2' पर चुप्पी तोड़ने पर ट्रोल हुई दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता

 पर चुप्पी साधने को लेकर दीपिका पादुकोण को ट्रोल किया जा रहा था

इस पर दीपिका ने तीखा जवाब देते हुए कहा,

"मैंने फिल्म तुम सब से बहुत पहले देख ली थी... 

अब मजाक किसका बन रहा है?" 

रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है

फिल्म ने 20वें दिन तक 1,226 करोड़का आंकड़ा पार कर लिया है 

और यह 'बाहुबली 2' के घरेलू रिकॉर्ड्स को चुनौती दे रही है

.....................................................................................................................

एक नज़र अन्य सुर्खियों पर:

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की

 और कहा कि वह उनके साथ "सबसे ज्यादा सुरक्षित" महसूस करती हैं।

भूमि पेडनेकर ने अपने हालिया वेट लॉस और करियर विकल्पों पर बयान

 देते हुए कहा कि उनके लिए उनकी बॉडी फिल्म रोल से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

अमिताभ बच्चन ने अपनी 1,600 करोड़ की नेट वर्थ के बावजूद काम 

न छोड़ने की एक हैरान करने वाली वजह का खुलासा किया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़