फिर पैरेंट्स बनेंगे Ranveer Singh-Deepika Padukone! एक्ट्रेस ने खास अंदाज में शेयर की Good News

Deepika Padukone
Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। उन्होंने अपनी बेटी दुआ के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें दुआ के हाथ में पॉजिटिव प्रेग्नेंसी किट नजर आ रही है।

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी शेयर की है। जी हां! दीपिका पादुकोण जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली है। रविवार को इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की है। 

दूसरी बार मां बनने जा रही दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने प्यारी सी फोटो शेयर की है। दीपिका ने इंस्टा पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। इस प्यारी-सी फोटो में दुआ पादुकोण सिंह भी नजर आ रही हैं। दुआ ने अपने हाथ में प्रेग्नेंसी किट पकड़े है, जिसमे दो पॉजिटिव लाइंस नजर आ रही है और दीपिका ने आपनी लाड़ली का हाथ पकड़ा हुआ है। इस फोटोज पर फैंस और सेलेब्स की खूब बधाइयां आ रही हैं। 

फैंस ढेर सारा प्यार दे रहे हैं

जैसे ही दीपिका ने इस गुड़ न्यूज को अपने फैंस के साथ शेयर किया है तब से बधाइयों का कमेट्स आने शुरु हो चुके हैं। भूमि पेडनेकर, परिणीति चोपड़ा, सामंथा रुथ प्रभु, अनीता हसनंदानी और सुनील ग्रोवर जैसे तमाम सेलेब्स ने बधाइयां दी है। फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। एक यूजर ने लिखा- दुआ को एक भाई-बहन मिलने वाला है। अन्य यूजर ने लिखा, नो नजर प्लीज। एक और यूजर ने लिखा- DP को दुनिया भर के सभी दीवाने प्रशंसकों की ओर से हार्दिक बधाई!

दीपिका पादुकोण को फिल्मी करियर

दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ 'किंग' मूवी में नजर आने वाली है। वहीं, अल्लू अर्जुन के साथ 'AA22 x A6', और 'पठान 2' शामिल हैं। इसके अलावा, वह 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' और 'स्पिरिट' जैसी बड़ी परियोजनाओं का शामिल हो सकती है। 

 रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी

धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का विवाह 14 नवंबर 20218 को हुआ था। साल 8 सितंबर 2024 कपल को एक बेटी हुई थी। जिसका नाम उन्होंने दुआ पादुकोण सिंह रखा है। अब एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने जा रही है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़